Tighra Floating Solar Power Plant: इस बांध में बनेगा फ्लोटिंग सोलर प्लांट, सभी निकायों को सस्ते दर में मिलेगी बिजली, विभाग ने पत्र लिखकर मांगी जानकारी, जानिए पूरा प्लान
ग्वालियर : Tighra Floating Solar Power Plant: मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के बाद अब ग्वालियर के तिघरा बांध में फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। …

Tighra Floating Solar Power Plant: Image Source-IBC24
ग्वालियर : Tighra Floating Solar Power Plant: मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के बाद अब ग्वालियर के तिघरा बांध में फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने जल संसाधन विभाग को पत्र लिख बांध के अब तक के सबसे न्यूनतम और अधिकतम जलस्तर की जानकारी मांगी है। इस जानकारी के आधार पर ही बांध में फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी। खास बात ये है कि इस फ्लोटिंग सोलर पार्क से स्थानीय निकायों को बिजली देने की योजना है। यानी कि स्थानीय निकायों को सस्ते दर पर बिजली मिलेगी। फ्लोटिंग सोलर प्लांट में सोलर पैनलों को फ्लोटर पर रखा जाएगा, जिससे पैनल सुरक्षित तरीके से पानी में तैर सकेंगे।
Tighra Floating Solar Power Plant इन पैनल से बनने वाली बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने पानी में ही इंवर्टर और ट्रांसफॉर्मर भी रखा जाएगा। इसके लिए एक फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया जा सकता है, जिसका काफी हिस्सा पानी के ऊपर तो थोड़ा पानी के नीचे पानी में बर्फ की तरह रहेगा। प्लेटफॉर्म के निचले हिस्से से किसी भारी वजन की वस्तु को जो़ड़कर रखा जाएगा। ये वस्तु वजन के चलते पानी के अंदर रहेगी और प्लेटफॉर्म पर आवश्यक भार डालती रहेगी। वैसे जल संसाधन विभाग के मुताबिक तिघरा बांध का सबसे कम स्तर 2007 में रहा था। तब जलस्तर 705 फीट तक पहुंच गया था। बाद में अंचल के अन्य बांधों से पानी तिघरा में लाया गया था। कमोवेश कुछ ऐसी ही स्थिति 2017 में भी हुई थी। तिघरा बांध का अधिकतम जलस्तर लगभग 739 फीट है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तिघरा बांध में फ्लोटिंग सोलर प्लांट सोलर पैनलों को पानी में तैरने वाले फ्लोटर पर स्थापित किया जाएगा, जिससे ये पैनल सुरक्षित रूप से पानी में तैरते रहेंगे और बिजली का उत्पादन करेंगे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Tighra Floating Solar Power Plant: All bodies will get electricity at cheap
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am