Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल

Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल

Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल

Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल /image: AI Generated

Modified Date: August 5, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: August 5, 2026 9:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • फरीदाबाद में शिक्षिका की 32 सेकंड में कई वार कर हत्या
  • पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार
  • पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से हत्या की योजना बना रहा था

फरीदाबाद। Faridabad Teacher Murder Live Video: आजकल प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहें है। इसी बीच हरियाणा के फरीदाबाद से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने 32 सेकंड में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर शिक्षिका की हत्या कर दी।
यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।  घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

10 साल पहले किया था लव मैरिज

मिली जानकारी के अनुसार, डबुआ कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय शिक्षिका संध्या ने 10 साल पहले फिरोजपुरकलां के विक्की से प्रेम विवाह किया था। उनका नौ साल का बेटा और सात साल की बेटी भी है। संध्या कोट गांव स्थित प्राइवेट स्कूल (सरस्वती सीनियर सेकेंडरी) में पढ़ाने लगी थीं।

दो साल से परेशान कर रहा था आरोपी

Faridabad Teacher Murder Live Video बताया जा रहा है कि उस स्कूल में उसी गांव के 21 वर्षीय अमित का आना-जाना था और वह संध्या को परेशान करता था। संध्या के पति ने अमित को समझाया था और मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। उसने गांव पहुंचकर विक्की से मारपीट की और संध्या को साथ ले जाने की धमकी दी थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अमित स्कूल पहुंचा और खुद को संध्या का पति विक्की बताकर संध्या को बुलवा लिया। संध्या के आते ही 32 सेकंड में उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। संध्या के चीखने चिल्लाने पर चेयरमैन डॉ. तेजपाल शर्मा पहुंचे तो अमित ने चाकू मारकर उन्हें भी घायल कर मौके से भाग निकला। संध्या ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

क्यों बनाया मर्डर का प्लान

Faridabad Teacher Murder Live Video इस मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी केवल कुमार ने बताया कि शिक्षिका संध्या ने अमित को जेल भेजने की धमकी दी थी। जिसके बाद से अमित रंजिश रखता था। अमित ने कथित तौर पर करीब दो महीने पहले चाकू खरीदा था और शक है कि वह तभी से हत्या की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना सिक्रोना गांव में हुई और इस संबंध में सेक्टर 58 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, कोट गांव निवासी आरोपी अमित (21) को घटना के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

वारदात सीसीटीवी में कैद

यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।  पुलिस ने बताया कि कथित वीडियो में सफेद स्कार्फ से चेहरा ढके एक व्यक्ति शिक्षिका पर बार-बार चाकू से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी को स्कूल संचालक को धमकाते हुए भी देखा जा सकता है जिसने बीच-बचाव करते हुए शिक्षिका को बचाने की कोशिश की थी।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.