Haryana Election Result: मैं मुख्यमंत्री बनूंगा…, हरियाणा में BJP को बहुमत मिलते ही इस दिग्गज नेता ने ठोका सीएम का दावा !
Anil Vij on Haryana Election Result; हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआत में कांग्रेस को बहुमत मिल रही थी।

Haryana Election Result 2024 Update
Anil Vij on Haryana Election Result: अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने रुझानों में बीजेपी की बढ़त देखकर सीएम की कुर्सी पर दावा ठोक दिया है। अनिल विज ने कहा है कि आलाकमान हमें मुख्यमंत्री बना सकता है। हालांकि अभी क्लियर नतीजे तक इंतजार करना होगा। बता दें कि रुझानों में बीजेपी को 49 सीटें और कांग्रेस को 35 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआत में कांग्रेस को बहुमत मिल रही थी। थोड़ी देर बाद बाजी रुझानों में पलटने लगी है। कई रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है तो कुछ रुझानों में बीजेपी बहुमत के करीब है। इसके बाद सीएम पद को लेकर बीजेपी में दावेदारी शुरू हो गई है। रुझानों में बीजेपी को बहुमत देखकर हरियाणा सरकार के मंत्री रहे अनिल विज ने सीएम की कुर्सी पद पर दावा ठोकने लगे हैं।f
वहीं, अनिल विज ने कहा कि भाजपा आगे चल रही है और वे(कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा। अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।
दरअसल, अनिल विज हरियाणा के अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। अंबाला कैंट अनिल विज का गढ़ है। अंबाला कैंट में उनका दबदबा रहा है। वहीं, अनिल विज पहले ही सीएम पद के दावेदार रहे हैं। हर बार आलाकमान के सामने वह दावेदारी पेश करते रहे हैं। वहीं, अब फिर से हरियाणा में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में अनिल विज ने दावा ठोकना शुरू कर दिया है। हालांकि अनिल विज अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि अनिल विज हरियाणा में बीजेपी के बड़े नेता हैं। वहीं, हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 46 सीटों की जरूरत है। रुझानों में अभी बीजेपी को बंपर बढ़त दिख रही है। रुझानों को देखते हुए बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
#WATCH अंबाला, हरियाणा: अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, "भाजपा आगे चल रही है और वे(कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं... मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा... अगर हाईकमान… pic.twitter.com/cvq8KgErTF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Anil Vij on Haryana Election Result
हरियाणा
और भी पढ़ें ›
Haryana Building Collapse: तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
28 Sept 2026 | 7:14 am
Sonipat Pitbull Attack Video: 6 महीने के मासूम पर टूट पड़ा पिटबुल, जबड़ों में दबाकर नोंचता रहा, वीडियो देख दहल उठेगा दिल
18 Sept 2026 | 12:14 pm
Ayushman Card: यहां के प्राइवेट अस्पतालों में आज नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड! आखिर क्यों लिया गया ये फैसला? वजह जानकर चौंक जाएंगे
01 Sept 2026 | 12:43 pm