Itarsi Car Accident Video: रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन युवको की हुई मौत, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
Itarsi Car Accident Video: नर्मदापुरम में इटारसी-बैतूल मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
Itarsi Car Accident Video/Image Credit: IBC24.in File Photo
- नर्मदापुरम में इटारसी-बैतूल मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
- इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
- इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
Itarsi Car Accident Video: इटारसी: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी-बैतूल मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। दरअसल, इटारसी-बैतूल मार्ग पर बीती रत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई। कार के रेलिंग से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के (Itarsi Car Accident Video) लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बुलडोजर की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार में सवार तीन युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस की टीम ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
SDRF की टीम ने शवों को निकाला बाहर
Itarsi Car Accident Video: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, पुलिस को जैसे ही कार के नहर में गिरने की सूचना मिली वैसे ही पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने पहले जेसीबी की मदद से कार निकालने का प्रयास किया, जो सफल न हो सका। इसके बाद मदद के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया। नर्मदापुरम से पहुंची एसडीआरएफ (Itarsi Car Accident Video) टीम ने नाव उतारकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लंबी मशक्कत के बाद कार को ढूंढा गया और लोगों की मदद से टोचन कर कार को नहर से बाहर निकाला गया।
कैसे हुआ हादसा
Itarsi Car Accident Video: पुलिस का मानना है कि, कार की रफ़्तार काफी ज्यादा तेज थी और इसी कारण से चालक (Itarsi Car Accident Video) नियंत्रण नहीं कर पाया। इसके चलते ही कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अभी हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई।
इन्हे भी पढ़ें:-
- India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसे होगा फायदा, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा, आप भी जानें यहां
- Pappu Yadav 31 year old Case Details: क्या है पप्पू यादव का 31 साल पुराना मामला…आधी रात पुलिस को क्यों करना पड़ा गिरफ्तार? यहां समझिए पूरा मामला
- T-20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, इस दिग्गज की हुई टीम में वापसी

Facebook


