Raipur Crime News: अंतर्राज्यीय शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पंडरी और मौदहापारा में दिया था चोरी की घटनाओं को अंजाम
Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देश भर के इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर पुलिस ने शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है।
- आरोपी ने देश भर के इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
- रायपुर के पंडरी और मौदहापारा में भी चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम।
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रायपुर पुलिस ने शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देश भर के कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी चोरी के मामले में न्यायधानी बिलासपुर के जेल में बंद था और आरोपी ने (Raipur Crime News) जेल से छूटते ही राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पंडरी और मौदहापारा में दिया था चोरी की घटनाओं को अंजाम
Raipur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के पंडरी, मौदहापारा के 4 दुकानों में कुछ दिनों पहले चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पाया की सभी घटनाओं को एक ही आरोपी ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी करते हुए (Raipur Crime News) आरोपी लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू पिता कपिल श्रीवास उम्र 35 साल निवासी कैलाश नगर विवेकानंद स्कुल के पास थाना कोतवाली जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है।
देश भर में चोरी कर चुका है आरोपी
Raipur Crime News: इस मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम ने बताया कि, आरोपी लोकेश श्रीवास देश भर में घुम-घुम कर चोरी की घटनाओं अंजाम देता था। आरोपी आंध्रप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छोटी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी देश में 24 से ज्यादा चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। (Raipur Crime News) पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 80 हजार नगद और 1 मोबाईल फोन जब्त किया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- DA Hike Latest News Today: 31 मार्च तक खाते में आएगा महंगाई भत्ते का पैसा, 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
- Itarsi Car Accident Video: रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन युवको की हुई मौत, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
- Gwalior Liquor Shop Shooting: महज इस बात पर बदमाशों ने शराब दुकान के सेल्समैन को मार दी गोली, पुलिस तक पहुंचा मामला, जो खुलासे हुए…सुनकर दंग रह जाएंगे आप

Facebook


