भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुआ ये IAS अधिकारी, टेंडर की राशि 55 से बढ़ाकर 87 करोड़ रुपए करने का मामला

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा भवन, दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं।

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुआ ये IAS अधिकारी, टेंडर की राशि 55 से बढ़ाकर 87 करोड़ रुपए करने का मामला
Modified Date: May 16, 2023 / 08:58 am IST
Published Date: May 16, 2023 1:06 am IST

Haryana Police arrests IAS officer in corruption case फरीदाबाद, 15 मई।  भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुग्राम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा भवन, दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं।

read more: 71 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, आज पीएम मोदी सौपेंगे नियुक्ति पत्र

अधिकारियों ने कहा कि सिंह को एसआईटी और फरीदाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

Haryana Police arrests IAS officer in corruption case आरोप है कि सिंह ने मंजूरी के लिए अवैध रूप से एक टेंडर की राशि 55 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 87 करोड़ रुपये कर दी थी।

read more:  विदेश मंत्री जयशंकर तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बेल्जियम पहुंचे

अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, जब सिंह नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त थे, तब उन्होंने एक ठेकेदार से 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com