किसानों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत! यहां 80 % खराब हो चुका गेहूं भी खरीदेगी सरकार
big relief to the farmers: केंद्र की छूट के बाद अब राज्य में 80% तक फीकी चमक वाले बेजान गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियां कर सकेंगी। इस फसल पर 5.31 रुपये प्रति क्विंटल की मूल्य कटौती की जाएगी।
Big relief to the farmers:
Big relief to the farmers: नईदिल्ली। अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी गेहूं की फसल पर मौसम की भारी मार पड़ी है। इसके चलते फसल की उपज और क्वॉलिटी भी प्रभावित हुई है। केंद्र सरकार ने गेहूं की खरीद के नियमों में हरियाणा के किसानों को छूट दी है। केंद्र की छूट के बाद अब राज्य में 80% तक फीकी चमक वाले बेजान गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियां कर सकेंगी। इस फसल पर 5.31 रुपये प्रति क्विंटल की मूल्य कटौती की जाएगी।
बता दें कि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से गेहूं खरीद के नियमों में छूट देने की मांग की थी। इसी मांग पर केंद्र सरकार ने खरीद एजेंसियों को अधिकतम 80 प्रतिशत तक कम चमक वाले गेहूं को खरीदने की अनुमति दे दी है, इसको लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। फिलहाल, हरियाणा में गेहूं 2,125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल की खरीद का भुगतान 48-72 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा।
read more: बेड में पति को बांधकर पत्नी ने किया ऐसा काम, पुलिस पहुंची तो फटी रह गईं आंखें
बेजान गेहूं खरीदने के फैसले का विरोध
big relief to the farmers: 80% तक फीकी चमक वाले बेजान गेहूं की खरीद पर प्रति क्विंटल 5.31 रुपये की कटौती का किसान विरोध कर रहे हैं। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चरूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चरूनी ने कहा कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो किसान गुरुवार को राज्य की मंडियों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
read more: एक बार फिर मौसम बदलेगा करवट, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार, जानें आपके शहर का हाल
किसानों को मुआवजा भी देगी सरकार
हरियाणा सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को लेकर ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल भी खोला है। किसान यहां अपनी फसल के नुकसान की जानकारी अपलोड कर सकते हैं, किसान के आवेदन का सत्यापन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके बाद किसानों को मई तक मुआवजा भेज दिया जाएगा।

Facebook


