कॉफी आपकी खूबसूरती में भी लगाती है चार चांद

कॉफी आपकी खूबसूरती में भी लगाती है चार चांद

कॉफी आपकी खूबसूरती में भी लगाती है चार चांद
Modified Date: November 29, 2022 / 09:47 am IST
Published Date: January 30, 2019 10:09 am IST

कॉफी लवर के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है कि कॉफी सिर्फ आपका स्वाद नहीं बढाती बल्कि खूबसूरती में भी चार चाँद लगा देती है।दरअसल, कॉफी मृत त्वचा को हटाने में मदद करती है, जिससे त्वचा नर्म और चिकनी बनती है। इसके फायदे बस इतने ही नहीं है।बल्कि ये आपकी खूबसूरती को निखारने के साथ ही साथ बालों को बढ़ाने में भी मदद करती है। साथ ही सन बर्न हुई स्किन पर भी लाभ देती है। आइए जाने कॉफी के फायदे –

आप जब भी फेशियल कराती हैं, तो आपका पहला मकसद त्वचा को कोमल और चमकदार बनाना होता है ना? इस काम के लिए आप पार्लर में ना जाने कितने रुपए खर्च कर देती होंगी। पर, अब इस खर्चे को थोड़ा बचा लीजिए, क्योंकि किचन में रखी कॉफी आपकी ये इच्छा आसानी से पूरी कर सकती है। दरअसल, कॉफी में ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करने में पूरी मदद करते हैं। इनके दोबारा बनने में भी कॉफी का योगदान रहता है।

क्या आप जानती हैं कि वातावरण में त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले वाले ढेरों फ्री-रेडिकल्स होते हैं। फ्री-रेडिकल्स को प्रदूषण के छोटे कण कहा जा सकता है। ये छोटे कण त्वचा को कई तरीकों से खराब करते हैं, कभी दाग-धब्बे तो कभी दाने और कई बार रैशेज भी। अब ऐसे में इनसे बचने का प्राकृतिक तरीका है कि हम त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बना लें। इस काम में आपकी पसंदीदा कॉफी आपकी पूरी मदद करेगी। कई सारे शोधों में माना भी गया है कि कॉफी के बीज में त्वचा की कोशिकाओं की ऊर्जा को बचाने और उनका संरक्षण करने की क्षमता होती है। तो फिर कॉफी से मन ही नहीं, त्वचा को भी कीजिये खुश।

कॉफी का आपकी खूबसूरती में बड़ा योगदान हो सकता है, बस जरूरत है कि इसकी खासियत को जान लिया जाए। यह मृत त्वचा को हटाने में बेहद कारगर साबित होती है। इसकी वजह से ही त्वचा नर्म और मुलायम हो जाती है। इसमें मौजूद कैफीन वसा कोशिकाओं को भी नष्ट करता है। कॉफी की खासियतों की फेहरिस्त सिर्फ यहीं तक नहीं है। कॉफी में सूजन को कम करने वाले गुण भी होते हैं, जिससे आंखों के चारों ओर डार्क सर्कल और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।


लेखक के बारे में