Police Recruitment Latest News: पुलिस विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती, नवंबर में ही इतने पदों के लिए मंगाए जाएंगे आवेदन, DGP ने खुद दी जानकारी
पुलिस विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती, नवंबर में ही इतने पदों के लिए मंगाए जाएंगे आवेदन, Recruitment for 20,000 Posts in Haryana Police
Police Recruitment Latest News. image Source- IBC24 File
गुरुग्राम: Police Recruitment Latest News हरियाणा पुलिस 26 प्रतिशत रिक्तियों की समस्या को दूर करने के लिए अगले साल 20,000 कर्मियों की भर्ती करने की योजना बना रही है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल करीब 5,500 कर्मियों की भर्ती की गई है और नवंबर में 4,000 और कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
Police Recruitment Latest News सिंघल ने कहा कि अगले दो साल में पुलिस के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे पर करीब 1,300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस साल पुलिस कल्याण और आधुनिकीकरण के लिए 640 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं तथा विभाग को उम्मीद है कि अगले साल भी इसी तरह का आवंटन मिलेगा। सिंघल सेक्टर-17-सी में नवनिर्मित सेक्टर-17-18 थाने के भवन का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बना यह थाना हरियाणा पुलिस आवास निगम ने तैयार किया है। डीजीपी ने बताया कि इस साल राज्यभर में आठ थानों, तीन पुलिस चौकियों, नौ पुलिस भवनों और 313 पुलिस आवास इकाइयों का निर्माण किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस कल्याण पर हर साल करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दो थानों, पांच पुलिस भवनों और 565 आवास इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है। सिंघल ने कहा कि नए बजट के तहत 11 थानों, पांच पुलिस चौकियों, एक पुलिस लाइन और 695 आवास इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। वसूली के मामलों में वृद्धि को लेकर डीजीपी ने कहा कि आम लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि विदेशों से गिरोह संचालित करने वाले अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है और पिछले दो साल में 25 गैंगस्टर को भारत प्रत्यर्पित किया गया है।मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में सिंघल ने कहा कि सबसे अधिक तस्करी पड़ोसी राज्य पंजाब से हो रही है।
- UP International Trade Show 2026: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में छाया योगी सरकार का यूपी स्टार्टअप मिशन, 60 स्टार्टअप्स ने पेश किए अपने इनोवेशन
- Gold Prices Fall Today: सोने के भाव 13,000 रुपये तो चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट.. नवरात्रि-दीवाली से पहले जमीन पर आये दाम, आप भी देखें..
- India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
- Virat Kohli New Record: विराट कोहली ने तोड़े सचिन तेंदुलकर के ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें
- EPFO New Withdrawal Rules: PF निकालने वालों के लिए बड़ा अपडेट! 2 महीने बाद पूरा पैसा निकालने पर लगी रोक? अब इतने महीनों तक करना होगा इंतजार
- Bilaspur Fraud News: बिलासपुर में ‘लेडी फ्रॉड’ गिरफ्तार.. खुद को इस पार्टी से जुड़ा बताकर ठगे लिए थे करीब 83 लाख रुपये, जानें कैसे बनाया था शिकार

Facebook


