Sanju Devi Kabaddi Player: छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी के लिए साय सरकार ने खोल दिया खजाना.. गोल्डन गर्ल को 51 लाख रुपये देने का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की। संजू देवी कोरबा जिले की रहने वाली हैं।

Sanju Devi Kabaddi Player: छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी के लिए साय सरकार ने खोल दिया खजाना.. गोल्डन गर्ल को 51 लाख रुपये देने का ऐलान

Sanju Devi Kabaddi Player Chhattisgarh || Image- AI Generated File

Modified Date: September 28, 2026 / 09:04 pm IST
Published Date: September 28, 2026 9:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये
  • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
  • CM साय ने खिलाड़ी से की मुलाकात

Sanju Devi Kabaddi Player Chhattisgarh: रायपुर: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली स्टार खिलाड़ी संजू देवी भी भारतीय टीम की सदस्य रहीं। इस स्वर्ण जीत के बाद हर किसी की जुबान पर संजू देवी का नाम है। संजू देवी ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस शानदार उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

साय सरकार का बड़ा ऐलान

भारतीय महिला कबड्डी टीम में संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री से भेंट-मुलाक़ात की है। संजू देवी के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश की साय सरकार ने स्टार खिलाड़ी के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बतौर प्रोत्साहन सरकार की तरफ से संजू देवी को 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल, मेहनत और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सीएम ने लगाया था फोन, की थी बात

Sanju Devi Kabaddi Player Chhattisgarh: बता दें कि महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी को फोन कर उन्हें और पूरी टीम को बधाई दी थी। संजू देवी के शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। संजू देवी कोरबा जिले के केराकछार की रहने वाली हैं। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

देखें एशियन गेम्स की पदक तालिका

रैंक देश स्वर्ण 🥇 रजत 🥈 कांस्य 🥉 कुल पदक
1 चीन 132 53 45 230
2 जापान* 41 68 63 172
3 दक्षिण कोरिया 21 26 43 90
4 उज्बेकिस्तान 12 17 13 42
5 कजाकिस्तान 9 13 23 45
6 थाईलैंड 9 8 13 30
12 भारत 4 20 21 45

इन्हें भी पढ़ें:

एसआईआर विवाद: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया

भाजपा ने साजिश के तहत ईवीएम में धांधली करके ‘चंद्रशेखर’ को जितवाया: मायावती

द. अफ्रीका में सप्ताहांत हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई, एक और पीड़ित की मौत

एशियाड मुक्केबाजी : लवलीना, प्रिया ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये

पायनियर फिल-मेड, टोंबो इमेजिंग और फंक्शनल एंड इनोवेटिव फूड्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown