BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

NHM Employees Resigned: सामूहिक इस्तीफा देंगे 33 जिलों के 16 हजार NHM कर्मचारी! अब तक 7 जिलों के करीब 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्र

NHM Employees Resigned: प्रदेशभर में हड़ताल पर चल रहे NHM कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए 25 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जिससे नाराज …

NHM Employees Resigned, image source: ibc24

NHM Employees Resigned, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 04 Sept 2025 | 4:41 pmModified: 04 Sept 2025 | 5:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिलासपुर में 735 एनएचएम कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा
  2. जगदलपुर में 887 एनएचएम कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
  3. बलौदाबाजार में भी 421 NHM कर्मियों का सामूहिक इस्तीफा
  4. कांकेर जिले के 655 NHM कर्मियों ने दिया इस्तीफा
  5. बालोद जिले में भी 502 कर्मियों ने सौंपा इस्तीफा

रायपुर: NHM Employees Resigned, छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 16 हजार NHM कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के 14 सौ NHM कर्मियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सीएमएचओ कार्यालय के बाहर कड़ी बैरिकेडिंग की है। प्रदेशभर में हड़ताल पर चल रहे NHM कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए 25 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जिससे नाराज एनएचएम के कर्मचारी हर जिले में सामूहिक इस्तीफा सौंप रहे हैं।

बिलासपुर में 735 एनएचएम कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

बिलासपुर में नेशनल हेल्थ मिशन के 735 अधिकारी और कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामूहिक इस्तीफा देकर सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध दर्ज किया। सभी कर्मचारी सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए अपना इस्तीफा दिया। दरअसल, प्रदेशभर में हड़ताल पर चल रहे NHM कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए 25 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अल्टीमेटम के बाद भी काम पर वापस नहीं लौटने और कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है। कर्मचारियों का कहना है, सरकार की यह कार्रवाई दमनकारी है। उनकी जायज मांगों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

जगदलपुर में 887 एनएचएम कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

NHM Employees Resigned, इधर जगदलपुर में नाराज 887 एनएचएम कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। दरअसल 18 अगस्त से प्रदेश भर में एनएचएम कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। वहीं प्रदेश के अलग अलग जिलों में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ से जुड़े 10 प्रांतीय पदाधिकारियों को बर्खास्त कर उनकी सेवा समाप्त कर दी। इसे नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को आक्रोश व्यक्त किया जगदलपुर में 887 एनएचएम ने सामूहिक इस्तीफा प्रभारी सीएमएचओ वी के ठाकुर को सौंप दिया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष शकुन्तला जंघेल ने कहा राज्य सरकार एनएचएम कर्मचारियों की वाजिब मांगों को पूरा ना कर कर्मचारियों को डरा धमका कर अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म करना चाहती है । बता दें कि बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के जिला महारानी अस्पताल, विभिन्न विकास खंडों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहले ही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं ठप है ।

read more: दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी कटौती से मरीजों को राहत मिलेगी: उद्योग जगत

बलौदाबाजार में भी 421 NHM कर्मियों का सामूहिक इस्तीफा

NHM Employees Resigned, इधर बलौदाबाजार में भी 421 NHM कर्मियों ने CMHO को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। CMHO राजेश अवस्थी को इन्होंने अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपा है। NHM कर्मियों को बर्खास्त करने से ये कर्मचारी नाराज हो गए हैं। जिले में 3 NHM कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। जिले में NHM कर्मी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

खैरागढ़ में NHM कर्मचारियों ने रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 25 कर्मचारियों की बर्खास्तगी आदेश के बाद आंदोलनरत कर्मचारियों में आक्रोश फूट पड़ा है। लगातार 18 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी अब उग्र रुख अपनाते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को खैरागढ़ में NHM कर्मचारियों ने जोरदार रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कर्मचारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय पहुंचे और सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।

बता दें कि जिले में करीब 180 NHM कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं, जो अपनी सेवाओं की सुरक्षा और नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बर्खास्तगी आदेश के बाद आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

read more:  बलिया में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास और दफ्तर पर प्रदर्शन, पुतला फूंका

बालोद जिले में भी 502 कर्मियों ने सौंपा इस्तीफा

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले बालोद जिला भर के एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड में लगातार डटे हुए हैं। इस दौरान गुरुवार को ये सभी कर्मचारी रैली की शक्ल में सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे और वहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंपा। रैली के दौरान नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर स्लोगन लिखे पोस्टर के माध्यम से भी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

बता दें कि ये कर्मचारी अपने धरना प्रदर्शन के दौरान हर रोज अपनी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने अलग अलग अंदाज में प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी माने तो इन्हें नोटिस को दबाव बनाने के लिए भेजा जा रहा है। इनके द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी इनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

कांकेर जिले के 655 NHM कर्मियों ने दिया इस्तीफा

कांकेर जिले में NHM संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने आदेश जारी किया है। जिसके विरोध में पूरे संघ ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। कांकेर में 655 स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकालकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपा है।

सक्ती जिले के 200 से अधिक NHM कर्मचारियों का इस्तीफा

वहीं सक्ती जिले के 200 से अधिक NHM कर्मचारियों ने भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने CMHO कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा है। ये सभी NHM पदाधिकारियों पर कार्रवाई से नाराज हैं। जो कि 10 सूत्रीय मांग को लेकर बीते 18 अगस्त से प्रदर्शन कर रहे हैं।

read more: Morena Suicide News : दोस्त के हाथ में पत्नी का टैटू देख पति ने खाया जहर। पति ने इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम। पत्नी से

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: 6 thousand NHM employees from 33 districts will resign en masse! So far 4800 employees from 7 districts have resigned

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm