BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Crime news: बेमेतरा में किसान ने की आत्महत्या, धान के पैसे नहीं देने और मारपीट किए जाने के आरोप

farmer committed suicide in Bemetara: वही परिजनों ये आरोप भी लगाया कि कुमार साहू की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय, पुलिस के द्वारा उसे ही उल्टा धमकाया गया और जेल …

CG Crime news, image source: ibc24

CG Crime news, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 20 Mar 2025 | 7:36 pmModified: 20 Mar 2025 | 7:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रधान आरक्षक प्रकाश राजपूत सस्पेंड
  2. प्रधान आरक्षक की भूमिका पर परिजनों ने सवाल उठाए
  3. आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ किसान

बेमेतरा: CG Crime news बेमेतरा में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि किसान ने एक व्यापारी को धान बेचा था लेकिन उसे पैसे नहीं दिए गए। पैसे मांगने पर व्यापारी द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। और उसके खिलाफ ही पुलिस में शिकायत कराई गई। इस मामले में प्रधान आरक्षक की भूमिका पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बेमेतरा जिले ग्राम नवागढ़ थाने के ग्राम नेवसा का है। वहीं फांसी लगाने का कारण परिजनों ने बताया कि मृतक ने फुटकर व्यापारी जितेंद्र साहू को त्यौहार से पहले धान बेचा था, उसी के पैसे लेने के लिए कुमार साहू उसके घर गया था। जहां जीतू साहू ने घर के अंदर बुला लिया, और उसके परिवार ने उसे घर के अंदर ले जाकर मारपीट किया।

read more:  CG News: पटवारी से राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी, EOW/ACB करेगी मामले की जांच 

प्रधान आरक्षक प्रकाश के साथ मिली भगत कर डराया धमकाया

CG Crime news वहां से आने के बाद मृतक कुमार साहू ने और उनके परिजनों ने थाने में शिकायत किया। लेकिन उसकी शिकायत के पहले ही जीतू साहू ने थाने में शिकायत कर दी और प्रधान आरक्षक प्रकाश के साथ मिली भगत कर पुलिस के द्वारा मृतक को इतना डराया धमकाया कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया।

वही परिजनों ये आरोप भी लगाया कि कुमार साहू की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय, पुलिस के द्वारा उसे ही उल्टा धमकाया गया और जेल में डाल देने की धमकी दी गई। साथ ही यह कहा कि अगर 20 से 25000 रुपए और दो क्विंटल रहल का दाल लाकर दोगे, नहीं दोगे तो कार्रवाई करूंगा। इस बात से किसान घबरा गया और डर से वह रात में एक प्लास के पेड़ में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

read more: Raipur jila panchayat chunav: रायपुर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी ने हासिल की जीत, नवीन अग्रवाल बने अध्यक्ष 

परिजनों ने किया थाने में बवाल

मामले की जानकारी के बाद मृतक के छोटे भाई सहित परिजनों के साथ ग्रामीण थाना पहुंचे और इस मामले को लेकर थाने में जमकर बवाल किया। परिजनों द्वारा पुलिस के ऊपर कार्यवाही की मांग की जा रही है। वहीं एसडीओपी मनोज तिर्की ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही प्रधान आरक्षक प्रकाश राजपूत को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: A farmer committed suicide in Bemetara, alleging that he was not paid for paddy and was beaten up

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm