BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ACB raids in Sakti district: सक्ती जिले में ACB की दबिश, जैजैपुर मंडल निरीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए

ACB raids in Sakti district: 50 हजार की रिश्वत लेते संदीप खांडेकर को गिरफ्तार किया गया है। जिसने नौकरी लगाने के नाम पर 1.50 लाख रुपए की मांग की थी।

ACB raids in Sakti district, image source: ibc24

ACB raids in Sakti district, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 28 Mar 2025 | 5:13 pmModified: 28 Mar 2025 | 5:13 pm
HIGHLIGHTS
  1. नौकरी लगाने के नाम पर 1.50 लाख रुपए की मांग
  2. 50 हजार की रिश्वत लेते संदीप खांडेकर गिरफ्तार

सक्ती: ACB raids in Sakti district, एसीबी ने जैजैपुर मंडल निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ लिया है। ACB ने कलेक्ट्रेट से आरोपी को गिरफ्तार किया है, 50 हजार की रिश्वत लेते संदीप खांडेकर को गिरफ्तार किया गया है। जिसने नौकरी लगाने के नाम पर 1.50 लाख रुपए की मांग की थी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुटराबोड़ जिला सक्ति के राजेंद्र जांगड़े द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसका बेटा रवींद्र जांगड़े बालक अनुसूचित जाति बालक आश्रम कुटराबोड़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में चौकीदारी और रसोइया का कार्य करता है। आज से करीब एक माह पूर्व इस छात्रावास में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। जिससे उसके बेटे रवींद्र जांगड़े को उसके पद से हटा दिया गया था।

read more: Chhattisgarh में भैंस चोरी पर बवाल, महिलाओं ने की नारेबाजी… पुलिस के छुटे पसीने | Mahasamund News

पुनः सेवा में लेने के एवज में 1.5 लाख रुपए रिश्वत की मांग

ACB raids in Sakti district: जिस पर रवींद्र जांगड़े ने उसे ( प्रार्थी राजेंद्र जांगड़े ) को विभाग के अधिकारियों से मिलकर काम पर फिर से रखने के लिए निवेदन करने के लिए भेजा था। जिस पर वह आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ति के जैजैपुर कार्यालय में पदस्थ मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर से मिला। तो मंडल निरीक्षक द्वारा रवींद्र जांगड़े को पुनः सेवा में लेने के एवज में 1.5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपी द्वारा 50000 रुपए प्रार्थी से प्राप्त कर लिया गया तथा अगले किश्त के रूप में 50000 रुपए और लेने हेतु सहमति दी गई जिसके आधार पर कार्यवाही की योजना बनाई। एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आज दिनांक 28.3.2025 को आरोपी संदीप खांडेकर को रिश्वती रकम ₹50000 देने हेतु प्रार्थी को रिश्वती रकम सहित भेजा गया था।

read more: Devi Shailputri : कौन है देवी शैलपुत्री? नवरात्री में ज़रूर पढ़ें माँ दुर्गा की प्रथम शक्ति माँ शैलपुत्री की पावन कथा?

आरोपी द्वारा प्रार्थी को जेठा जिला सक्ति कलेक्ट्रेट से लगे आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में बुलाए गया, प्रार्थी द्वारा वहां जाकर आरोपी को रिश्वत की रकम 50000 रुपए देने पर आरोपी द्वारा उसे अपनी मारुति कार में रखवाया गया। इसी दौरान रिश्वत की रकम को कार में रखते ही पहले से घेराबंदी में लगी हुई एसीबी बिलासपुर की टीम ने आरोपी संदीप खांडेकर को पकड़ लिया तथा रिश्वती रकम बरामद कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध एसीबी के द्वारा धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है । करीब 2 माह के भीतर ही कुटराबोड जैजैपुर में राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण जांगड़े को भी रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर के टीम के द्वारा पकड़ा गया था। लगातार हो रही इस कार्यवाही से आम जनता को राहत महसूस हो रही है। एसीबी की सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निरंतर आगे भी जारी रहेगी।

read more:  थाईलैंड में भीषण भूकंप से एक ऊंची इमारत के ढहने पर तीन लोगों की मौत, 90 लापता: मंत्री

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: ACB raids in Sakti district, Jaijaipur divisional inspector caught taking a bribe of 50 thousand

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm