America on India-Pakistan War: “भारत के साथ खड़ा ट्रंप प्रशासन, आतंक के खिलाफ देगा हर संसाधन” भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका ने किया बड़ा ऐलान
भारत के साथ खड़ा ट्रंप प्रशासन, आतंक के खिलाफ देगा हर संसाधन…America on India-Pakistan War: “Trump administration stands with India

America on India-Pakistan War | Image Source | IBC24
- अमेरिका का भारत को आतंकवाद के खिलाफ समर्थन
- स्पीकर माइक जॉनसन ने दिया साथ निभाने का भरोसा,
- "आतंक के खिलाफ आगे बढ़े भारत, ट्रंप प्रशासन हर मुमकिन मदद करेगा",
नई दिल्ली: America on India-Pakistan War: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत को दुनियाभर से समर्थन मिल रहा है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई और 17 अन्य घायल हुए। आतंकियों ने इस हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया और आम नागरिकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया।
America on India-Pakistan War: अब इस हमले को लेकर अमेरिका ने भी भारत के साथ पूरी मजबूती से खड़े होने का भरोसा दिलाया है। अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन ने कैपिटल हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत का हरसंभव समर्थन करेगा। उन्होंने कहा की भारत को आतंकवाद के खिलाफ डटकर खड़ा होना होगा और अमेरिका इसमें उसका हर मुमकिन साथ देगा।
“We will help India fight terrorism,” says U.S. Speaker Mike Johnson#KashmirAttack #IndiaUSRelations #PahalgamAttack #MikeJohnson #FightTerrorism #USSupportsIndia pic.twitter.com/9o4ytupdl9
— Business Today (@business_today) May 6, 2025
America on India-Pakistan War: जॉनसन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत को आतंकवाद से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका भारत में हुए इस हमले को बेहद गंभीरता से ले रहा है और इसकी संवेदनाएं भारत के पीड़ितों और नागरिकों के साथ हैं।
America on India-Pakistan War: इसके साथ ही उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों पर भी भरोसा जताया और कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जल्द सफल हो सकती है। उन्होंने कहा की हमारे रिश्ते केवल रणनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय और आर्थिक आधार पर भी गहरे हैं। और इसी तरह साझेदारियां मजबूत होती हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला 2025" 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान गई और 17 घायल हुए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: America on India-Pakistan War: "Trump administration stands with India
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 am