Contractual Employees News: संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपए, जारी हुआ आदेश
संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान, Announcement of increasing the salary of contract employees

Increasing Salary of Contract Employees. Image Source- File Photo
लखनऊ: Increasing Salary of Contract Employees लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों को प्रदेश की सरकार ने नए साल की सौगात दे दी है। सरकार ने नए साल पर संविदा कर्मचारियों को ऐसी सौगात मिल गई है कि अब वो खुशी से झूमने लगे हैं। इस संबंध में रोडवेज के जीएम कार्मिक अशोक कुमार की ओर से भी क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Increasing Salary of Contract Employees मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब ड्राइवरों का 17 पैसा और कंडक्टरों का 13 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से अधिक सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रोत्साहन भत्ता दिये जाने की स्कीम में भी बदलाव किया गया है। वेतन बढ़ाये जाने के निर्णय से रोडवेज के 35 हजार से ज्यादा संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को लाभ मिलेगा। ड्राइवर को नौ फीसदी और कंडक्टर को सात फीसदी पारिश्रमिक बढ़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रोडवेज संविदा कर्मचारियों को फिलहाल 1.89 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से वेतन का भुगतान किया जाता था। लेकिन अब मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के बाद उन्हें विदा चालक को 02.06 रुपए प्रति किलोमीटर और परिचालक को 02.02 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से वेतनमान का भुगतान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश रोडवेज के बस चालक रोजाना करीब 600 किलोमीटर तक वाहन चलाते हैं, लेकिन दूरी के हिसाब से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था। ऐसे में रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर की कमी से जूझ रहा है। वहीं, अब वेतन बढ़ने से उम्मीद है कि ड्राइवर-कंडक्टरों अब भर्ती के लिए आगे आएगे।
हालांकि कुछ क्षेत्रों के चालकों और परिचालकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। क्योंकि विशेष क्षेत्र होने की वजह से उनका वेतन पहले से ज्यादा है। इसमें नोएडा के नगरीय सेवाओं के चालकों व परिचालकों को यह लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा गोरखपुर क्षेत्र के सोनौली, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर डिपो, प्रदेश की उपनगरीय सेवाओं के चालकों और परिचालकों के ऊपर यह आदेश लागू नहीं होगा। इनका वेतन पहले से ही 02.18 रुपये प्रति किमी मिल रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यह आदेश नए साल पर जारी किया, जिससे संविदा ड्राइवर और कंडक्टरों के वेतन में वृद्धि की गई।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Announcement of increasing the salary of contract employees
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm