Apple Pay Launch Date: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple Pay भारत में कब आ रहा है, UPI चलेगा या नहीं? जानिए अंदर की बात
Apple Pay Launch Date: भारत में एप्पल अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay को अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है। करीब 12 साल बाद होने वाली इस इंट्री में शुरुआत में कार्ड से भुगतान की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लेकिन Apple Pay में UPI सपोर्ट मिलेगा या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।
(Apple Pay Launch Date/ Image Credit: Screengrab)
- अक्टूबर में आ सकता है Apple Pay
- करीब 12 साल बाद भारत में एंट्री
- शुरुआत में कार्ड पेमेंट का सपोर्ट
नई दिल्ली: Apple Pay Launch Date in India: अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए Apple Pay से जुड़ी बड़ी खबर है। Apple अपनी पेमेंट सर्विस को भारत में जल्द लॉन्च (Apple Pay Launch Date) करने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग के पत्रकार मार्क गुरमैन के मुताबिक Apple Pay की भारत में एंट्री अक्टूबर में हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो अमेरिका में लॉन्च के करीब 12 साल बाद यह सर्विस भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। Apple ने पहली बार 2015 में अमेरिका में Apple Pay पेश किया था।
शुरुआत में कार्ड पेमेंट की सुविधा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Apple Pay की शुरुआत (Apple Pay Launch Date) कार्ड से भुगतान की सुविधा के साथ हो सकती है। यूजर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को Apple डिवाइस में सुरक्षित तरीके से जोड़ सकेंगे। इसके बाद कॉन्टैक्टलेस पेमेंट टर्मिनल पर iPhone या दूसरे सपोर्टेड डिवाइस को टैप करके भुगतान किया जा सकेगा। पेमेंट को Face ID या Touch ID से आसानी से वेरिफाई किया जा सकेगा। इससे हर बार अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
UPI को लेकर अभी बना हुआ है सस्पेंस
भारत जैसे UPI केंद्रित बाजार में सबसे बड़ा सवाल यह है कि Apple Pay के साथ UPI सपोर्ट मिलेगा या नहीं। कुछ रिपोर्ट्स में भविष्य में UPI को Apple Pay से जोड़ने की संभावना बताई गई है, लेकिन लॉन्च के समय (Apple Pay Launch Date) यह सुविधा उपलब्ध होगी या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में शुरुआती वर्जन में यूजर्स को मुख्य रूप से कार्ड आधारित भुगतान का विकल्प मिल सकता है।
Axis Bank से हो सकती है शुरुआत
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple भारत में शुरुआत में Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के साथ Apple Pay पेश कर सकता है। वहीं, HDFC Bank और ICICI Bank के साथ भी कंपनी की बातचीत चलने की जानकारी सामने आई है। लेकिन Apple की ओर से भारत में लॉन्च की तारीख, शुरुआती बैंक पार्टनर और UPI सपोर्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर सभी जानकारियां सामने नहीं आई हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Textile Export Scheme: त्योहारी सीजन में सस्ते मिलेंगे कपड़े? सरकार करने जा रही ये बड़ा बदलाव, दीवाली-छठ से पहले मिल सकता है तोहफा
- DA Hike Latest News: अगले महीने से खाते में आएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता! इतने किस्तों में 8 लाख कर्मचारियों को होगा भुगतान, महिला कर्मियों के लिए भी लिया गया ये बड़ा फैसला
- Sonia Gandhi Voter List Dispute: बढ़ सकती है पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें, अदालत ने इस मामले में रद्द किया मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश

Facebook


