सवाल आपका है

भोपाल में कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ रेप का मामला, आरोपी फरहान के मोबाइल में कई छात्राओं के अश्लील वीडियो

rape with college students in Bhopal

rape with college students in Bhopal

भोपाल: rape with college students in Bhopal टीआईटी कॉलेज की छात्राओं के साथ सनसनीखेजपूर्ण घटना के मामले में पुलिस ने कोलकाता से एक आरोपी अबरार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 04 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरहान की रिमांड के दौरान चौकानें वाले खुलासे हुए हैं।

आरोपी युवक फरहान के मोबाइल में कई छात्राओं की अश्लील वीडियो मिले हैं। फरहान के एक साथ तीन लड़कियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं, लड़कियों को पीटते हुए वीडियो मिले हैं। इस मामले में दूसरा आरोपी साहिल अशोका गार्डन इलाके में डांस एकेडमी चलाता था। एकेडमी में कॉलेज की गरीब छात्राओं को चिन्हित कर मदद के नाम डांस सिखाकर उनका यौन शोषण करता था।

read more: CG News: कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में विकसित होंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज, सीएम साय ने की उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

वहीं आरोपी अली भी अशोका गार्डन इलाके के होटल में छात्राओं से रेप करता था, और वीडियो बनाकर धमकी देता था, इसी वीडियो का डर दिखाकर फरहान ने भी रेप किया था। पुलिस गिरफ्तार अन्य आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है। पीड़ित कुछ और छात्राओं की काउंसिलिंग जारी, ताकि वो भी FIR दर्ज करवाएं।

rape with college students in Bhopal भोपाल के टीआईटी कालेज में छात्राओं के साथ दुष्कर्म मामलें में SIT की जांच में और भी कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं और भी पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। भोपाल के जहांगीराबाद, अशोका गार्डन और बागसेवनिया थाने में करीबन 06 FIR दर्ज की जा चुकी है, जिसमें से 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी फरहान, अली, साद और अबरार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नबील, और एक अन्य की तलाश जारी है।

read more: Anjali Arora Latest News: अंजलि अरोड़ा ने फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, देखकर भड़के लोग, कही ये बात

फरहान ने दो सगी बहनों के साथ किया रेप

पकड़े गए आरोपी फरहान टीआईटी कालेज में MBA लास्ट सेमेस्टर का छात्र है, फरहान कॉलेज में पढ़ने वाली न सिर्फ छात्रा को अपना शिकार बनाया, बल्कि उसकी छोटी बहन से भी दुष्कर्म किया, दोनों ही बहनों का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी दी। फरहान ने दोनों बहनों को धमकी देकर दोस्तो के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस मामलें में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने चंगुल में छात्राओं को फंसाने के बाद उन्हें नशे और मांस खाने की लत लगा देते थे। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

Exit mobile version