CG News: 11वीं के छात्र ने किया था 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, प्रीमैच्योर बच्चे के जन्म के बाद पुलिस ने पकड़ा

CG News: पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके कारण परिजनों को इसकी खबर नहीं लग पाई। 11 जनवरी को जब प्रीमैच्योर बेबी का जन्म हुआ तब मामले का खुलासा हो गया था।

CG News: 11वीं के छात्र ने किया था 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, प्रीमैच्योर बच्चे के जन्म के बाद पुलिस ने पकड़ा

10वीं छात्रा के साथ अनाचार image source: iStock

Modified Date: January 12, 2025 / 05:08 pm IST
Published Date: January 12, 2025 5:08 pm IST

कोंडागांव: Class 11 student raped,  एक 17 वर्षीय नाबालिग को कोंडागांव सिटी कोतवाली ने निरुद्ध किया है। बीते दिनों 17 वर्ष के 11वीं के छात्र ने 10वीं छात्रा के साथ अनाचार किया था। इससे छात्रा ने एक प्रीमैच्योर बच्ची को जन्म दिया। सिटी कोतवाली, कोंडागांव के थानेदार ने बताया निरुद्ध किए गए सीनीयर नाबालिग ने अपनी जूनियर नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके कारण परिजनों को इसकी खबर नहीं लग पाई। 11 जनवरी को जब प्रीमैच्योर बेबी का जन्म हुआ तब मामले का खुलासा हो गया था। उसके बाद से ही पुलिस इस बात की जांच में लगी हुई थी कि आखिर नाबालिग कैसे गर्भवती हुई थी।

read more: मां की ममता! बेटे की मौत की खबर सुनकर मां ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी दोनों की अर्थी 

कोरबा के कन्या छात्रावास में भी 11वीं की छात्रा बनी मां

एक ऐसा ही मामला कोरबा के कन्या छात्रावास से भी सामने आया था। इसी महीने की 6 जनवरी को 11वीं क्लास की छात्रा के मां बनने के मामले में कलेक्टर ने एक्शन लिया था। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित करते हुए मामले की जांच का निर्देश दिया गया था। सोमवार की देर रात छात्रावास में रहने वाली 11वीं क्लास की छात्रा में नवजात बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी के बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

read more:  CM Sai Talk With MLA Indra Sao: सीएम साय ने की सड़क हादसे में घायल विधायक इंद्र साव से बात, की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना 

कोरबा के पोड़ी-उपरोड़ा स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन 100 सीटर कन्या छात्रावास संचालित है। यहां छात्रावास में रहकर कक्षा 11 वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिग छात्रा की तबीयत सोमवार की देर रात 2 बजे अचानक बिगड़ गया। हॉस्टल की अधीक्षिका कुछ समझ पाती इस बीच छात्रा ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। छात्रावास की निलंबित अधीक्षिका जयकुमारी रात्रे ने बताया था कि 3 जनवरी को छात्रावास में बच्चों का मेडिकल चेकअप भी हुआ था, जिसमें छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने नहीं आई।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com