UP Flood News : UP के 19 जिलों में बाढ़ का कहर! 312 राहत शिविर, 552 नावें और 248 मेडिकल टीमें तैनात, जानें सरकार का पूरा इंतजाम
उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 19 जिले प्रभावित हैं। राहत और बचाव अभियान के तहत 552 नाव एवं मोटरबोट, 248 मेडिकल टीमें और 549 बाढ़ चौकियां तैनात की गई हैं। अब तक 1,976 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 312 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।
- उत्तर प्रदेश के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित
- 1,976 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- 552 नावें, 248 मेडिकल टीमें और 549 बाढ़ चौकियां तैनात
लखनऊ : UP Flood News : उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों तक भोजन, राहत सामग्री और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है। वहीं बाढ़ से अब तक किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है।उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक 19 जिले फिलहाल बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 549 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि राहत एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 248 मेडिकल टीमें तैनात हैं। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए 552 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
भोजन और राहत सामग्री का वितरण तेज
बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए भोजन और राहत सामग्री का वितरण भी लगातार किया जा रहा है। Cm Yogi Adityanath Latest सोमवार को 10,449 खाद्यान्न पैकेट और 6,368 लंच पैकेट वितरित किए गए। वहीं अब तक प्रदेश में 65,532 खाद्यान्न पैकेट और 3.08 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इससे बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों को भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सरकार का विशेष जोर
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेडिकल टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजकर लोगों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सोमवार को 7,889 क्लोरीन टैबलेट और 3,302 ओआरएस वितरित किए गए। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने की कोशिश की जारी है।
पशुओं के लिए भी राहत व्यवस्था
सरकार व प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ-साथ उनके पशुधन का भी ध्यान रख रहा है। वर्तमान में 21,336 पशु प्रभावित हैं। पशुओं के लिए सोमवार को 20 क्विंटल भूसा वितरित किया गया। वहीं बाढ़ की शुरूआत से अब तक 4,279 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है। राहत अभियान के दौरान अब तक बाढ़ से जनहानि या पशुहानि की नहीं हुई है।
सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे प्रभावित
प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। मौजूदा स्थिति में 1,976 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं बाढ़ प्रभावितों के लिए 312 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 106 शिविर संचालित हैं। इन राहत शिविरों में फिलहाल 1,708 लोग रह रहे हैं। इस समय प्रशासन प्राथमिकता पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान, भोजन, चिकित्सा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
31 अगस्त को प्रभावित जिले
अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।
यह भी पढ़ेंः-
- Gwalior Minor Girl Murder: शादी के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में झाड़ियों में मिली अनन्या की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- Zomato Ban Analog Dairy Product: जोमैटो में अब नहीं मिलेंगी ये चीजें, कंपनी ने बिक्री पर लगाया बैन, नियम नहीं मानने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- Prayagraj Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में मौत का धमाका, खत्म हो गई कई जिंदगियां, भयानक विस्फोट से दहल उठा पूरा इलाका, देखें वीडियो
- Ujjain Kinnar Aghori Video Viral: किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

Facebook


