रायपुर: CG Train Cancelled Full List: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रेनें रद्द हो रही है। इसी बीच एक बार फिर रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 2 से 5 फरवरी तक अपनी 8 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही 2 अन्य ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। यह निर्णय बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लांचिंग कार्य को पूरा करने के लिए लिया गया है।
04 फरवरी, 2025 को 58201 (बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर) रद्द रहेगी।
04 फरवरी, 2025 को 58207 (रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर) रद्द रहेगी।
05 फरवरी, 2025 को 58208 (जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर) रद्द रहेगी।
05 फरवरी, 2025 को 58204 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर) रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें:
02 फरवरी, 2025 को 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर) बिलासपुर में समाप्त होगी। यह ट्रेन बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
02 फरवरी, 2025 को 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर) गोंदिया से नहीं, बल्कि बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। इसलिए यह ट्रेन गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
CG Train Cancelled Full List रेल प्रशासन यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए, इन विकास कार्यों में सहयोग की अपील करता है। इन कार्यों के बाद रेलवे अधोसंरचना में सुधार होगा, जो भविष्य में यात्रा को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाएगा।