Double Murder in Illicit Affair: इश्कबाज बीवी का कांड.. पहले पति की हत्या, बेटे की नींद खुली तो उसे भी उतारा मौत के घाट, पढ़ें ये हैरान कर देने वाली वारदात

Ads

बेंगलुरु में पति और बेटे की संदिग्ध हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार हुई है। पुलिस ने कथित सहयोगी को भी हिरासत में लिया है।

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 08:10 PM IST

Double Murder in Illicit Affair Bengaluru || Image- Hate Detector

HIGHLIGHTS
  • पति और बेटे की हत्या का आरोप
  • महिला गिरफ्तार, कथित प्रेमी हिरासत में
  • पुलिस हत्या की वजह तलाश रही

बेंगलुरु: चिक्काबनवारा में मौजूद एक घर में पति और उसके मासूम बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। (Double Murder in Illicit Affair Bengaluru) साथ ही उसके कथित विनय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अभिनंदन और उसके छोटे बेटे यदुवीर के तौर में हुई है। मामले का खुलासा सोमवार को जांच के दौरान हुआ।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पति को छोड़कर चली गई थी महिला

उत्तर-पश्चिम डिवीजन के डीसीपी डी.एल. नागेश के अनुसार, अभिनंदन की मां की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हरिनी करीब एक साल पहले विनय कुमार के साथ घर से चली गई थी। करीब दो महीने बाद वह वापस लौट आई। अभिनंदन ने हरिनी को दोबारा घर में स्वीकार कर लिया, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

सोते समय पति की हत्या का आरोप

पुलिस को संदेह है कि हरिनी ने विनय कुमार के साथ मिलकर अभिनंदन की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दोनों ने सो रहे अभिनंदन का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। (Double Murder in Illicit Affair Bengaluru) आरोप है कि शुरुआत में उनका निशाना केवल अभिनंदन था। लेकिन इसी दौरान उनका बेटा यदुवीर जाग गया और उसने पूरी घटना देख ली। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे को भी मुंह दबाकर मार दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पूछताछ में सामने आई सच्चाई

पुलिस के मुताबिक, हरिनी ने शुरुआत में घटना को लेकर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की और झूठी कहानी बताई। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसके बयान में कई विसंगतियां सामने आईं। पुलिस का दावा है कि इसके बाद हरिनी ने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। डीसीपी नागेश ने बताया कि हरिनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही विनय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की

1. बेंगलुरु मामले में किसे गिरफ्तार किया गया है?

पुलिस ने पति और बेटे की हत्या के आरोप में महिला हरिनी को गिरफ्तार किया है।

2. मामले में दूसरा आरोपी कौन है?

पुलिस ने हरिनी के कथित सहयोगी विनय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

3. पुलिस के अनुसार हत्या कैसे हुई?

पुलिस का आरोप है कि दोनों पीड़ितों का सोते समय मुंह दबाकर हत्या की गई।