CM Pushkar Singh Dhami News: जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से की मुलाकात, दिलाया बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा
CM Pushkar Singh Dhami News: जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से की मुलाकात, दिलाया बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा
CM Pushkar Singh Dhami News | Photo Credit: @DIPR_UK
पिथौरागढ़: CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन उपरांत पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल बी. डी. पाण्डेय अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
CM Pushkar Singh Dhami News इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो वे अपनी बात जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार एवं संवेदनशीलता से अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन उपरांत पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल बी. डी. पाण्डेय अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर मरीजों का हालचाल जाना तथा… pic.twitter.com/wmLwxMOC1P
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) May 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 9 May 2026 : 9 मई का सटीक पंचांग, आज बना है दुर्लभ शुक्ल योग, राहु काल के दौरान भूलकर भी न करें ये शुभ काम
- Bhanupratappur Viral Video: ठेकेदारों की दबंगई, PWD कर्मचारी के साथ किया ऐसा काम, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- Middle East War Update: इजराइल-लेबनान सीमा पर फिर जंग जैसे हालात, रॉकेट और मिसाइलों से दहली जमीन, अबतक इतने लोगों की मौत

Facebook


