D.El.Ed Candidates Protest: हाथ जोड़ कर छठवें चरण की काउंसिल जल्द शुरू करने की मांग, दफ्तर के आगे फर्श पर बैठे डीएलएड अभ्यर्थी
D.El.Ed candidates protest: मेरिट लिस्ट के उम्मीदवार लगातार कोशिश कर रहे हैं कि मेरिट सूची की वैधता खत्म होने से पहले बाकी बचे पदों के लिए काउंसिंलिंग हो जाए, ताकि …

- छठवें चरण की काउंसिल जल्द शुरू करने की मांग
- भाजपा कार्यालय में भी किया प्रदर्शन
- 29 तारीख को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विभाग को फटकार लगाई
रायपुर: D.El.Ed candidates protest, प्रदेश भर के डीएलएड अभ्यर्थी नवा रायपुर के एचओडी भवन जाकर आज लोक शिक्षण संचालनालय दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। बता दें कि सहायक शिक्षक के बचे हुए पदों पर भर्ती की मांग को लेकर प्रदेश के डीएलएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। हर दिन अलग अलग जगहों पर जाकर ये अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर जिम्मेदारों से जल्द भर्ती करने की मांग कर रहे हैं।
छठवें चरण की काउंसिल जल्द शुरू करने की मांग
इस कड़ी में आंदोलनरत ये सभी अभ्यर्थी लोक शिक्षण संचालनालय के दफ्तर के आगे फर्श पर बैठ गए, और हाथ जोड़ कर छठवें चरण की काउंसिल जल्द शुरू करने की मांग की। दरअसल, सहायक शिक्षक के 1300 से ज्यादा पद खाली हैं। इसकी भर्ती के लिए जो परीक्षा ली गई और मेरिट लिस्ट जारी हुई उसकी वैधता अब भी बची हुई है।
लिहाजा, मेरिट लिस्ट के उम्मीदवार लगातार कोशिश कर रहे हैं कि मेरिट सूची की वैधता खत्म होने से पहले बाकी बचे पदों के लिए काउंसिंलिंग हो जाए, ताकि उन्हें नौकरी मिल सके। इसके लिए वो हर दिन वो कहीं ना कहीं प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा कार्यालय में भी किया प्रदर्शन
D.El.Ed candidates protest, इससे पहले अभ्यर्थियों ने छठवें चरण के काउंसलिंग जल्द प्रारंभ करने की मांगों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने भी प्रदर्शन किए हैं। लेकिन कुछ नहीं हो पाया जिसके कारण सभी दोबारा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि सहायक़ शिक्षक भर्ती के रिक्त 1316 पद व शेष 984 पद सहित कुल 2300 पदों पर जल्द 6वीं लिस्ट जारी करने की मांगों को लेकर डीएड/डिप्लोमा अभ्यर्थी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सभी कैबिनेट मंत्री से मुलाक़ात, विभाग से अनुनय विनय कर रहे हैं, फिर भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।
29 तारीख को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विभाग को फटकार लगाई
अभ्यर्थियों ने बताया कि इस संदर्भ में विभाग कई बार जा चुके हैं, लेकिन विभाग से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती और अधिकारियों कहना कि वह अभी लिस्ट के बारे में कुछ नहीं कह सकते की आएगी या नहीं। जिससे परेशान होकर अभ्यर्थियों ने कोर्ट की ओर रुख किया। 29 तारीख को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विभाग को फटकार लगाई और पूछा कि अगली सूची क्यों जारी नहीं की जा रही है, लेकिन सरकारी वकील के पास कोई जवाब नहीं था। जज ने नाराज होकर नोटिस जारी किया और 9 जून को केस को फिर से लिस्टेड करने का आदेश दिए हैं, जिसमें विभाग को लिखित रूप से जवाब भी देना होगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: अभी तक छठवीं सूची जारी करने को लेकर विभाग ने कोई स्पष्ट तिथि नहीं बताई है। हालांकि, 29 मई को कोर्ट में हुई सुनवाई में विभाग को फटकार लगी और 9 जून को अगली सुनवाई तय की गई है, जिसमें विभाग को लिखित जवाब देना होगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकती है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: D.El.Ed candidates sitting on the floor in front of the office of the Directorate of Public Instruction, demanding the release of the sixth list
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm