UP Road Accident: कार और डंपर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर 5 लोगों मौत, इतने लोग हुए घायल
उत्तर प्रदेश: डंपर से टकराई अनियंत्रित कार, पांच लोगों की मौत
कौशांबी, 19 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बृहस्पतिवार शाम दूसरी लेन में चल रहे एक डंपर से अनियंत्रित आल्टो कार के टकराने की दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककोढा़ गांव के सामने हुई।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि देर शाम प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक आल्टो कार ककोढा़ गांव के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर एक डंपर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में घायल एक महिला सहित दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने बताया कि दो मृतकों की पहचान फतेहपुर जिले के एमरा गांव के रहने वाले राज बहादुर (55) और आदित्य कुमार (35) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि शेष तीन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही बाकी के लोगों की पहचान हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया हालांकि चालक मौके से फरार है।
भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: UP Road Accident: कार और डंपर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर 5 लोगों मौत, इतने लोग हुए घायल
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm