Game Changer Day 1 Box Office Collection: गेम चेंजर फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, ‘पुष्पा 2’ का हिला दिया सिंहासन, जानें पहले दिन का कलेक्शन
Game Changer Day 1 Box Office Collection: गेम चेंजर फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, ‘पुष्पा 2’ का हिला दिया सिंहासन,

Game Changer, source : Ram Charan instagram
Game Changer Day 1 Box Office Collection: साउथ के फेमस एक्टर मोस्ट अवेटेड मूवी गेम चेंजर आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2022 में निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म RRR के जरिए रामचरण ने दुनियाभर में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। दो साल बाद इस मूवी के जरिए राम ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है।
आपको बता दें कि राम चरण, कियारा आडवाणी और एसजे सूर्या की गेम चेंजर के पहले दिन का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 186 करोड़ से ज्यादा है। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। ये फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। राम चरण की गेम चेंजर फिल्म ने आते ही पुष्पा 2 का सिंहासन हिला दिया।
इसी बीच गेम चेंजर्स के मेकर्स ने वर्ल्डवाइड आंकड़ा फैंस के साथ शेयर कर दिया है, जिसके बाद फैंस गेम चेंजर को असली गेम चेंजर और ब्लॉकबस्टर कहते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा था, गेम चेंजिग ब्लॉकबस्टर 186 प्लस करोड़ जीबीओसी वर्ल्डवाइड पहले दिन पर। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, सिनेमाघरों में किंग साइज एंटरटेनमेंट का धमाल। गेम चेंजर 2025 की सबसे बड़ी एंटरटेनर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। ब्लॉकबस्टर गेम चेंजर ने पहले दिन दुनियाभर में 186 करोड़ की कमाई की। अभी टिकट बुक करें!
View this post on Instagram
गेम चेंजर की पहले दिन की कमाई..
राम चरण की इस फिल्म को कुल 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि 'गेम चेंजर' ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात ये हैं कि इसमें फिल्म ने तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा 42 करोड़ की कमाई की है। तमिल वर्जन में फिल्म का कलेक्शन 2.1 करोड़ रुपये रहा। हिंदी में 7 करोड़, तमिल में 2.1 करोड़, मलयालम में 5 लाख और कन्नड़ में 1 लाख की कमाई हासिल हुई है। इसके चलते अब देखना होगा कि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म कितनी कमाई करती है।
वही 'गेम चेंजर' में राम चरण की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। वहीं कियारा आडवाणी की परफॉर्मेंस की भी खूब सराहना की जा रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गेम चेंजर' ने पहले दिन दुनियाभर में 186 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा 42 करोड़ की कमाई की।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Game Changer Day 1 Box Office Collection: Game Changer film created a stir at the box office as soon as it was released, shook the throne of 'Pushpa 2',
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm