Hyderabad Sex Racket: लग्जरी होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए युवक-युवतियां, इतने रुपए में होती थी लड़कियों की बुकिंग

Hyderabad Sex Racket: लग्जरी होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए युवक-युवतियां, इतने रुपए में होती थी लड़कियों की बुकिंग

Hyderabad Sex Racket: लग्जरी होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए युवक-युवतियां, इतने रुपए में होती थी लड़कियों की बुकिंग

Hyderabad Sex Racket/Image Source: IBC24

Modified Date: October 24, 2025 / 09:12 pm IST
Published Date: October 24, 2025 9:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
  • विदेशी महिला समेत कई गिरफ्तार
  • सैलून की आड़ में होता था धंधा

हैदराबाद: Hyderabad Sex Racket:  हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स के रोड नंबर 12 पर स्थित आलीशान आर-आईएनएन होटल में चल रहे एक संगठित वेश्यावृत्ति रैकेट का पर्दाफाश किया है। 22 और 23 अक्टूबर 2025 को की गई इस संयुक्त कार्रवाई में उज़्बेकिस्तान की एक विदेशी महिला सहित तीन पीड़िताओं को मुक्त कराया गया जबकि रैकेट संचालक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिमी क्षेत्र की टास्क फोर्स टीम ने बंजारा हिल्स पुलिस के साथ मिलकर यह छापा मारा।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटल के कमरा नंबर 111 और 112 से आपत्तिजनक सामग्री मिली जहाँ गुप्त रूप से वेश्यावृत्ति का कारोबार संचालित किया जा रहा था। मुख्य आरोपी की पहचान शरीफ के रूप में हुई है, जो हैदराबाद के रॉयल कुंज अपार्टमेंट्स में रहता है। शरीफ स्टाइल मेकर सैलून नाम से एक ब्यूटी सैलून चलाता है जिसके जरिए वह बेरोजगार युवतियों को ऊंचे वेतन और कमीशन का लालच देकर अपने जाल में फँसाता था। लेकिन नौकरी के नाम पर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। पुलिस के अनुसार छापेमारी में पकड़े गए ग्राहकों में से सात कुरनूल जिले के निवासी हैं। इसके अलावा होटल के एक रिसेप्शनिस्ट को भी रैकेट में सहयोग देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

Hyderabad Sex Racket:  कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5,950 रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन और 12 अप्रयुक्त कंडोम जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रैकेट का नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है, क्योंकि इसमें उज़्बेकिस्तान की एक महिला की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और किन शहरों या देशों से जुड़े हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गैंग लंबे समय से हैदराबाद और आसपास के इलाकों में सक्रिय था और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को टारगेट करता था।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।