Gold Rate Fall Today 08 September 2026: अचानक औंधे मुंह गिरे गोल्ड! एक ही झटके में 1.16 लाख से नीचे आया दाम, सोना इतना सस्ता देख खरीदारों की हो गई बल्ले-बल्ले!

Gold Rate Fall Today 08 September 2026: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेला सर्राफा बाजार में दोनों की कीमती धातुओं के दाम में मामूली गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट का असर भी देखने को मिला। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर देख लें।

Gold Rate Fall Today 08 September 2026: अचानक औंधे मुंह गिरे गोल्ड! एक ही झटके में 1.16 लाख से नीचे आया दाम, सोना इतना सस्ता देख खरीदारों की हो गई बल्ले-बल्ले!

(Gold Rate Fall Today 08 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 8, 2026 / 10:07 am IST
Published Date: September 8, 2026 10:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोना हुआ सस्ता: 24 कैरेट गोल्ड ₹1,54,290 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
  • दो दिन में गिरावट: दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹660 तक सस्ता हुआ।
  • 22 कैरेट का भाव: 22 कैरेट सोना ₹1,41,440 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

नई दिल्ली: Gold Rate Fall Today 08 September 2026: आज सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट का प्रभाव घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Fall Today) में 660 रुपये, 22 कैरेट वाले सोने का भाव 610 रुपये और 18 कैरेट वाला गोल्ड 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आ चुकी है। देश में आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट वाला सोना घटकर 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

कितना सस्ता हुआ सोना? (How much Cheaper has Gold Become?)

बता दें कि 06 सितंबर को 24 कैरेट वाला गोल्ड की कीमत (Gold Rate Today) 1,54,950 रुपये थी जो आज गिरकर 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी प्रकार 22 कैरेट की कीमत 1,42,050 रुपये थी जो आज 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। ऐसे ही 18 कैरेट वाला सोना 1,16,250 रुपये थी जो अब घटकर 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस प्रकार सोने के भाव (Gold Price Today) में पिछले दो दिनों में आई गिरावट से आम जनता को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई है और यह भी उम्मीद लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इनमें और गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
Delhi Gold Price Today ₹1,54,290 ₹1,41,440 ₹1,15,750
Mumbai Gold Price Today ₹1,54,140 ₹1,41,290 ₹1,15,600
Kolkata Gold Price Today ₹1,54,140 ₹1,41,290 ₹1,15,600
Chennai Gold Price Today ₹1,54,140 ₹1,41,290 ₹1,18,990
Bengaluru Gold Price Today ₹1,54,140 ₹1,41,290 ₹1,15,600
Hyderabad Gold Price Today ₹1,54,140 ₹1,41,290 ₹1,15,600
Lucknow Gold Price Today ₹1,54,290 ₹1,41,440 ₹1,15,750
Patna Gold Price Today ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,650
Jaipur Gold Price Today ₹1,54,290 ₹1,41,440 ₹1,15,750
Ahmedabad Gold Price Today ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,650

चांदी के भाव में भी गिरावट? (Silver Prices Drop)

सोने की तरह चांदी के भाव (Silver Price Today) में भी आज मंगलवार को नरमी देखने को मिली है। देश में पिछले चार दिनों तक चांदी की कीमतें स्थिर रहने के बाद मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी के दाम 100 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। पिछले 4 सितंबर को चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जो आज घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चेन्नई में आज चांदी की कीमत 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। जो देश में सबसे ज्यादा कीमत दर्ज की गई है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कारोबारियों की बिकवाली बढ़ने के कारण चांदी के वायदा भाव में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत करीब 0.63 प्रतिशत घटकर 65.79 डॉलर प्रति औंस रह गई है।

सोने-चांदी का रुख आगे कैसा रहेगा? (Gold and Silver Trends)

सोना और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rates) में आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें इनके भाव को प्रभावित करेंगी। इसलिए खरीदारी करने वालों को एक दिन की कीमत के बजाय बाजार के रुझान और आगे की दिशा देखकर फैसला लेना सही होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।