IBC24 Shakti Samman 2026: सुष्मिता सेन ने कहा छत्तीसगढ़ पर आ गया है उनका दिल..! IBC24 Shakti Samman के मंच पर बताया किन-किन जगहों पर घूमना पसंद करेंगी

Ads

IBC24 Shakti Samman 2026: रायपुर में आयोजित IBC24 Shakti Samman 2026 कार्यक्रम इस बार भी समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान का सशक्त मंच बना।

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 03:14 PM IST

sushmita sen/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में शक्ति सम्मान 2026 सुष्मिता सेन ने किया संबोधन
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन की सराहना की
  • चित्रकोट घूमने की जताई इच्छा

IBC24 Shakti Samman 2026: रायपुर: रायपुर में आयोजित IBC24 Shakti Samman 2026 कार्यक्रम इस बार भी समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान का सशक्त मंच बना। मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 लगातार सामाजिक सरोकारों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाने का काम करता आया है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री Sushmita Sen मौजूद रहीं। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

 Sushmita Sen on Chhattisgarh: चित्रकोट फॉल्स घूमने की सुष्मिता ने जताई ईच्छा

कार्यक्रम के दौरान एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सुष्मिता सेन से खास बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। सुष्मिता सेन ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखना चाहती हैं और विशेष रूप से चित्रकोट वॉटरफॉल घूमने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक विविधता की सराहना करते हुए इसे बेहद सुंदर और शांतिपूर्ण प्रदेश बताया। उनके इस बयान ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।

 Sushmita Sen on Raipur: राजधानी रायपुर के विकास पर भी की बात

इस मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विकास और बदलते स्वरूप पर भी चर्चा हुई, जहां शहर की बढ़ती बुनियादी सुविधाओं और आधुनिक पहचान को लेकर सकारात्मक बातें सामने आईं। वहीं सुष्मिता सेन ने जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता की भी प्रशंसा की और कहा कि छत्तीसगढ़ के ऐसे क्षेत्र देश के पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान रखते हैं। पूरा कार्यक्रम प्रेरणा, सम्मान और राज्य की उपलब्धियों को समर्पित एक यादगार आयोजन के रूप में सामने आया।

IBC24 Shakti Samman 2026 मजूबत महिला से संबधित एक सवाल पर उन्होंने IBC24 का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे यहां महिलाओं के सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। उनके आसपास के लोगों का सकरात्मक मदद उन्हें मिलना चाहिए। अगर समाज की महिलाओं का आत्मविश्वास ज्यादा है तो वह समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया गया?

रायपुर में शक्ति सम्मान कार्यक्रम

मुख्य अतिथि कौन थीं?

सुष्मिता सेन मुख्य अतिथि रहीं

उन्होंने क्या इच्छा जताई?

चित्रकोट वॉटरफॉल देखने की इच्छा