Kondagaon News: लोगों ने तोड़ी मुस्लिम कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल, इलाके में तनाव का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
Kondagaon News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थानीय लोगों ने मुस्लिम कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया।
Kondagaon News/Image Credit: IBC24.in
- कोंडागांव जिले में स्थानीय लोगों ने मुस्लिम कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया।
- इस घटना के बाद इलाके का माहौल तनाव पूर्ण हो गया।
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।
Kondagaon News: कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के आलबेड़ा पारा इलाके में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब स्थानीय लोगों ने मुस्लिम कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।
मोहल्ले वासियों के समूह ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
बताया जा रहा है कि मोहल्ले वासियों के एक समूह ने कथित तौर पर बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचाया। (Kondagaon News) इस दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड के पार्षद ने दावा किया कि उक्त स्थान पर पहले मंदिर स्थित था और बाद में वहां अवैध कब्जा कर कब्रिस्तान बना दिया गया। पार्षद के अनुसार, स्थानीय युवकों ने उसी स्थान पर पुनः मंदिर निर्माण की मांग को लेकर बाउंड्रीवाल को तोड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और (Kondagaon News) स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rajasthan Crime News: तस्करों से हुई पुलिस की मुठभेड़, वाहन छोड़कर भागे आरोपी, तलाशी के दौरान मिली ऐसी चीज, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
- LPG Shortage in India: LPG किल्लत की जद में ‘माननीय’.. विधायकों के मेस में ही खत्म हो गया सिलेंडर, अब ऐसे बनाया जा रहा है खाना
- Colombia Plane Crash 2026 : वायुसेना का विमान हुआ भीषण दुर्घटना का शिकार, इस देश के 110 जवान थे सवार, हादसे का मंजर देख काँप जाएगी रूह

Facebook


