BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

India Pakistan War: धमाके से दहले पाकिस्तान के शहर, कई लड़ाकू विमान ढेर, अमित शाह ने बुलाई पैरामिलिट्री फोर्स की बैठक

India Pakistan War: अमित शाह ने बुलाई पैरामिलिट्री फोर्स की बैठक बुलाई है। सभी पैरामिलिट्री फोर्स के DG से बात की गई है।बॉर्डर पर हाई अलर्ट के आदेश दिए गए …

Operation Sindoor LIVE Updates

Operation Sindoor LIVE Updates

Dr.Anil Shukla
Published: 08 May 2025 | 11:58 pmModified: 09 May 2025 | 12:09 am
HIGHLIGHTS
  1. पाकिस्तान ने पांच जगहों पर एक साथ अटैक किया
  2. भारतीय सेना की ओर से करारा जवाब दिया जा रहा
  3. बॉर्डर पर हाई अलर्ट के आदेश दिए गए

नईदिल्ली: Operation Sindoor LIVE Updates, भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया है, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर से लेकर कराची तक मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया है। भारतीय सेना की ओर से करारा जवाब दिया जा रहा है। राजस्थान से भी भारतीय सेना का पाकिस्तान पर एक्शन शुरू हो गया है। भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान दहशत में है। धमाके से पाकिस्तान का पेशावर शहर दहल उठा है।

अमित शाह ने बुलाई पैरामिलिट्री फोर्स की बैठक बुलाई है। सभी पैरामिलिट्री फोर्स के DG से बात की गई है।बॉर्डर पर हाई अलर्ट के आदेश दिए गए हैं। बठिंडा के सभी निवासियों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

भारतीय सेना ने राजस्थान मोर्चे पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। भारत ने हर मोर्चे पर तैयारी कर रखी है। भारत ने राजस्थान से भी पाकिस्तान को घेरना शुरू कर दिया है। भारतीय वायुसेना के हमले से पूरे पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है।

read more: India Pakistan War LIVE: पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू, लाहौर-सियालकोट-कराची पर जवाबी कार्रवाई, देखें लाइव अपडेट 

इधर पाकिस्तान के हमले से पठानकोट एयरबेस पूरी तरह से सुरक्षित है, एयरबेस पर तमाम रनवे और परिसर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। खबर यह भी है कि भारत ने पाकिस्तानी पायलट को जिंदा पकड़ लिया है। राजस्थान के जैसलमेर में पायलट को पकड़ा गया है। खुफिया सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि आज देर शाम से ही जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान ने हमला किया है। सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट कर दिया गया है। वहीं भारी धमाके की आवाज भी सुनाई दे रही थी। जम्मू में हवाई हमले के सायरन बज रहे थे। जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई। वहीं सतवारी कैंट पर भी हमले की कोशिश की गई। जम्मू में ब्लैक आउट किया गया है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की आवाज़ सुनाई दे रही थी।। पाकिस्तान की तरफ से भारी बमबारी की गई है।

वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन गिरा दिए हैं, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस 400 ने पाकिस्तान के वार को हर बार फेल कर दिया। भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। जम्मू विश्वविद्यालय के पास दो ड्रोन गिराए गए। वहीं जैसलमेर में पाकिस्तान का एफ 16 फाइटर जेट को मार गिराया है। भारत ने पाकिस्तान के कुल 3 फाइटर जेट मार गिराए हैं। भारत ने F-16 और JF-17 जेट को मार गिराया है।

read more:  रूस ने अपनी तरफ से घोषित संघर्ष विराम का 700 से ज्यादा बार उल्लंघन किया: यूक्रेन

पाकिस्तान ने पांच जगहों पर एक साथ अटैक किया

देर शाम पाकिस्तान ने पांच जगहों पर एक साथ अटैक किया है, भारत-पाकिस्तान के बीच गोलाबारी जारी है। पुंछ, कुपवाड़ा में LoC पर भारी गोलीबारी की जा रही है। जम्मू के बाद राजस्थान में भी हमला किया गया है। जैसलमेर, बीकानेर में हवाई हमला किया गया है। पाकिस्तान ने हवाई हमला किया है। राजस्थान के जैसलमेर में हवाई हमला किया गया है।

जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है। विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई और आसमान में चमकती हुई रोशनी देखी गई। पंजाब के अमृतसर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। जम्मू संभाग के सांबा में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है और सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: India Pakistan War: Pakistan's Peshawar rocked by explosion, many Pakistani fighter planes shot down, Amit Shah calls a meeting of paramilitary forces

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm