Myanmar Earthquake Latest Update: 1000 से ज्यादा मौतें.. 2376 लोग जख्मी, भूकंप से म्यांमार में भारी तबाही, ये वीडियो देख आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे
1000 से ज्यादा मौतें.. 2376 लोग जख्मी, भूकंप से म्यांमार में भारी तबाही, Myanmar Earthquake Latest Update: 1002 people died due to earthquake in Myanmar

Myanmar Earthquake Latest Update
- म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 लोग घायल हैं।
- भारत ने म्यांमार के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है, जिसमें जरूरी दवाएं, टेंट और खाना शामिल हैं।
- संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में राहत कार्यों के लिए 5 मिलियन डॉलर की सहायता का ऐलान किया है।
नई दिल्लीः Myanmar Earthquake Latest Update म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी कई बार वहां की धरती कांपी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 1002 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 जख्मी हैं. म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद रात 11:56 बजे (स्थानीय समयानुसार) 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। इसके बाद कई बार और भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद भारत ने म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। इसे ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नाम दिया गया है।
Myanmar Earthquake Latest Update बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने पुष्टि की कि झटका 10 किमी की गहराई पर आया, जिससे आगे के झटकों की संभावना बढ़ गई है। म्यांमार में सबसे ज्यादा नुकसान मांडले शहर में हुआ। यहां करीब 15 लाख की आबादी है। अभी भी यहां पर बचाव कार्य जारी है। म्यांमार में भूकंप के बाद राहत अभियान शुरू किया जा चुका है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने घोषणा की कि संयुक्त राष्ट्र जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दक्षिण पूर्व एशिया में जुट रहा है, राहत के लिए 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने म्यांमार में अधिकारियों से बात की है और पुष्टि की है कि उनका प्रशासन देश को सहायता देगा। म्यांमार की सरकार ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बल्ड की उच्च मांग की सूचना दी है।
भूकंप से धार्मिक स्थलों को पहुंचा नुकसान
Earthquake in Myanmar म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर और भूकंप के केंद्र के करीब स्थित मांडले में पूर्व शाही महल और इमारतों का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, यह शहर भूकंप संभावित क्षेत्र में है, यहां सामान्यतः आबादी कम है, तथा अधिकांश घर कम ऊंचाई वाले हैं। म्यांमार की राजधानी नेपीता में भूकंप से धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा, उनके कुछ हिस्से ढह गए और कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। चीनी मीडिया की खबरों के मुताबिक, भूकंप का झटका चीन के युन्नान और सिचुआन प्रांतों में भी महसूस किया गया तथा म्यांमार की सीमा पर स्थित रुइली शहर में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हुए हैं।
भारत ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ
ऐसे मुश्किल के समय में पड़ोसी देश की मदद करने के लिए भारत ने भी कदम उठाया है। भारत ने भी म्यांमार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत म्यांमार को टेंट, स्लीपिंग बैग, खाना, स्वच्छता किट और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन से अधिक राहत सामग्री भेजेगा। सहायता वायु सेना स्टेशन हिंडन से भारतीय वायु सेना के सी-130जे विमान के जरिए यह मदद देश तक पहुंचाई जाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=EAp7kwn5kDA
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: म्यांमार में आए भूकंप से अब तक 1002 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 लोग जख्मी हैं। भूकंप के झटके लगातार महसूस हो रहे हैं और राहत कार्य जारी है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Myanmar Earthquake Latest Update: 1002 people died due to earthquake in Myanmar
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 am