Lava Agni 3 5G Sale Offers | Image Source | Lava Website
Lava Agni 3 5G Sale Offers: अगर आप नए स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपनी 16वीं एनिवर्सरी के खास मौके पर ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर्स लेकर आया है। इस स्पेशल सेल में आप मात्र 16 रुपये में स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ 30 मार्च को ही उपलब्ध रहेगा और केवल 100 भाग्यशाली ग्राहकों को ही मिलेगा।
Lava Agni 3 5G Sale Offers: Lava अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Agni 3 5G और स्मार्टवॉच ProWatch V1 को सिर्फ 16 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। लेकिन यह ऑफर फ्लैश सेल के तहत सीमित यूजर्स को मिलेगा। Agni 3 5G स्मार्टफोन की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी, वही ProWatch V1 की फ्लैश सेल शाम 7 बजे होगी । इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को स्पेशल कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा जिसमे AGNI3 स्मार्टफोन के लिए “AGNI3” कूपन कोड और ProWatch V1 के लिए – “PROWATCH” कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा।
Lava Agni 3 5G Sale Offers: अगर आप फ्लैश सेल में 16 रुपये का ऑफर नहीं पा सके, तब भी निराश होने की जरूरत नहीं है। Lava ने अपने कई अन्य स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज़ पर शानदार छूट दी है। Lava Agni 3 5G – ₹25,499 की कीमत वाला फोन ₹16,000 में उपलब्ध होगा। Lava Blaze Duo 5G – ₹18,999 की कीमत वाला फोन ₹13,799 में उपलब्ध रहेगा वही Lava Blaze 3 5G – ₹12,999 की कीमत वाला फोन ₹9,899 में ले सकते है। साथ ही ProBuds N31 वायरलेस इयरबड्स सिर्फ ₹799 में, अन्य इयरबड्स सिर्फ ₹999 में, स्मार्टवॉच में भी भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध रहेगा।
Lava Agni 3 5G Sale Offers: यह ऑफर्स आपको Lava की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर मिलेंगे। 30 मार्च को इस धमाकेदार सेल का हिस्सा बनने के लिए तैयार रहें और समय पर अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स बुक करें। तो देर मत कीजिए! सिर्फ एक दिन का मौका 16 रुपये में स्मार्टफोन और वॉच पाने का सुनहरा अवसर छूटने न दें!