Netflix vs YouTube Data Usage: मोबाइल डेटा खत्म होने की सबसे बड़ी वजह कौन? Netflix, Prime Video और YouTube की डेटा खपत का सच जानकर चौंक जाएंगे!

Netflix vs YouTube Data Usage: आजकल लोग दिन की शुरुआत सोशल मीडिया से करते हैं और सफर या खाली समय में YouTube, Netflix या Prime Video पर वीडियो और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग अब रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। जिससे इंटरनेट डेटा की खपत भी तेजी से बढ़ रही है।

Netflix vs YouTube Data Usage: मोबाइल डेटा खत्म होने की सबसे बड़ी वजह कौन? Netflix, Prime Video और YouTube की डेटा खपत का सच जानकर चौंक जाएंगे!

(Netflix vs YouTube Data Usage/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: July 3, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: July 3, 2026 3:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 4K वीडियो देखने पर डेटा सबसे तेजी से खत्म होता है।
  • YouTube सबसे ज्यादा डेटा खर्च करने वाला ऐप है।
  • Netflix और Prime Video HD/4K में भारी डेटा लेते हैं।

Netflix vs YouTube Data Usage: अगर आप YouTube देखते हैं और खाली समय में Netflix या Prime Video पर वेब सीरीज का आनंद लेते हैं। साथ में दिनभर WhatsApp चैट और वीडियो कॉल भी चलते रहते हैं। ऐसे में कई यूजर्स को लगता है कि उनका मोबाइल डेटा बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। असल में हर ऐप अलग-अलग मात्रा में डेटा खर्च करता है और यही फर्क डेटा खत्म होने की बड़ी वजह बनती है।

डेटा खपत किन बातों पर निर्भर करती है

मोबाइल डेटा कितनी तेजी से खत्म होगा यह कई बातों पर निर्भर करता है। सबसे बड़ा कारण वीडियो की क्वालिटी है। कम क्वालिटी में वीडियो देखने पर डेटा कम खर्च होता है। जबकि HD और 4K में बहुत ज्यादा डेटा लगता है। इसके अलावा म्यूजिक स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑटो प्ले जैसी सेटिंग्स भी डेटा खपत को बढ़ा देती हैं। इसलिए एक ही ऐप अलग-अलग समय पर अलग डेटा इस्तेमाल कर सकता है।

YouTube कितना डेटा खर्च करता है

YouTube पर डेटा की खपत वीडियो क्वालिटी पर निर्भर करती है। 360p में लगभग 500 MB प्रति घंटे, 720p में करीब 2 GB और 1080p फुल एचडी में लगभग 3 GB डेटा प्रति घंटे खर्च हो सकता है। अगर कोई यूजर 4K वीडियो देखता है तो यह खपत 15 GB प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। Auto Mode में वीडियो क्वालिटी इंटरनेट स्पीड के हिसाब से बदलती रहती है। जिससे डेटा इस्तेमाल अलग-अलग हो जाता है।

Netflix और Prime Video की डेटा खपत

Netflix और Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म भी डेटा बहुत इस्तेमाल करते हैं। 360p में लगभग 300 MB प्रति घंटे, 480p में करीब 700 MB और HD क्वालिटी में लगभग 3 GB प्रति घंटे डेटा खर्च होता है। 4K क्वालिटी में यह खपत बढ़कर 7 GB या उससे अधिक हो सकती है। इसलिए हाई क्वालिटी में फिल्में और सीरीज देखना डेटा जल्दी खत्म कर सकता है।

सोशल मीडिया ऐप्स भी पीछे नहीं

Instagram और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी काफी डेटा खर्च करते हैं। Instagram पर रील्स और वीडियो देखने से लगभग 700 MB प्रति घंटे डेटा खर्च हो सकता है। Facebook पर सिर्फ फोटो और पोस्ट देखने में कम डेटा लगता है। लेकिन वीडियो देखने पर यह 500 MB प्रति घंटे तक पहुंच सकता है। लगातार स्क्रॉलिंग और ऑटो प्ले से डेटा तेजी से खत्म होता है।

सबसे ज्यादा डेटा कौन खाता है?

अगर तुलना की जाए तो सबसे ज्यादा डेटा 4K क्वालिटी में YouTube खर्च करता है। इसके बाद Netflix और Prime Video आते हैं जो हाई क्वालिटी वीडियो में काफी डेटा इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया ऐप्स भी लगातार वीडियो देखने पर डेटा खपत बढ़ा देते हैं। कुल मिलाकर वीडियो क्वालिटी जितनी ज्यादा होगी डेटा उतनी ही तेजी से खत्म होगा। इसलिए डेटा बचाने के लिए लो क्वालिटी या Wi-Fi का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।