Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026: अब 10वीं-12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, कोर्ट में 110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी जानकर तुरंत भरेंगे फॉर्म
Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026: बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के …

(Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026/ Image Credit: AI-generated)
- बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट में 110 पदों पर भर्ती।
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026।
- 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन।
बेंगलुरु: Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के अच्छा मौका है। दरअसल, बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट ने कुल 110 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर , ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। टाइपिस्ट ग्रेड-III के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास या कमर्शियल प्रैक्टिस में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही कन्नड़ और अंग्रेजी टाइपिंग की सीनियर ग्रेड परीक्षा पास होना भी जरूरी है। ड्राइवर और प्रोसेस सर्वर पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ड्राइवर पद के लिए हैवी व्हीकल का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। जबकि प्रोसेस सर्वर पद पर लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चपरासी पद के लिए 10वीं पास होने के साथ कन्नड़ भाषा का ज्ञान आवश्यक है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। श्रेणी-II(A), II(B), III(A) और III(B) के लिए अधिकतम आयु 43 वर्ष तय की गई है। वहीं SC, ST और श्रेणी-I वर्ग के उम्मीदवार 45 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये और आरक्षित श्रेणियों II(A), II(B), III(A) एवं III(B) के लिए 150 रुपये रखा गया है। SC, ST, श्रेणी-I और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट मिलेगी।
आकर्षक सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन दिया जाएगा। टाइपिस्ट और ड्राइवर पद पर 34,100 रुपये से 67,600 रुपये तक वेतन मिलेगा। प्रोसेस सर्वर के लिए 31,775 रुपये से 61,300 रुपये तक सैलरी तय की गई है। चपरासी (जवाना) पद पर 27,000 रुपये से 46,675 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-III पद के लिए 44,425 रुपये से 83,700 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
टाइपिस्ट ग्रेड-III सहित अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। पहले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा का टाइपिंग टेस्ट आयोजित होगा। जिसमें 45 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करना होगा। टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Android 17 Security Features: एंड्रॉयड 17 का सबसे तगड़ा अपडेट! एक छोटी गलती और फोन हो जाएगा पूरी तरह लॉक, ये नया फीचर जानकर आप चौंक जाएंगे!
- Minister Vishwas Sarang Angry: मंत्रियों की ही नहीं सुन रहे अधिकारी? बौखलाए खेल मंत्री ने दे डाली ठेकेदार के खिलाफ FIR कराने की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला
- Pakistan Bus Accident: बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकंड में बदल गया सब कुछ, 40 मौतों से दहला पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप उठेंगी रूह
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस भर्ती के तहत कुल 110 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026: Government jobs now open for 10th and 12th-pass candidates; massive recruitment drive for 110 court positions the salary details will prompt you to apply immediately.
जॉब्स न्यूज
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm