Rajdhani Samvad 2025: ‘कांग्रेस सरकार में हुआ सबसे बड़ा घोटाला, हमने आरोपियों को दिलवाई सजा’, विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पिछली सरकार पर युवाओं से उपेक्षा का लगाया आरोप
Rajdhani Samvad 2025: कार्यक्रम में पहला पैनल यूथ पावर-कितना असरदार के रूप में हुआ। इस पैनल में धरसींवा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा और आरंग क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत …

Rajdhani Samvad 2025 / Image Credit: IBC24
रायपुर: Rajdhani Samvad 2025: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोजाना जनता से जुड़ी खबरों के साथ-साथ ही IBC24 हमेशा उनके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। जनहित के मुद्दों पर संवाद करने IBC24 की तरफ से एक बार फिर रायपुर में राजधानी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में IBC24 सरकार से जुड़े लोगों से सीधा संवाद कार रहा है और नेता रायपुर शहर के विकास का रोडमैप रख रहे हैं।
राजधानी संवाद कार्यक्रम का आयोजन होटल सयाजी में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और राजधानी रायपुर के सभी विधायक समेत कई अन्य विधायक शामिल हुए हैं और शहर के विकास संबंधी सवालों का जवाब दिया। इस कार्यक्रम का प्रसारण IBC24 न्यूज और IBC24 के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।
विधायक अनुज शर्मा ने सरकार के वादों को लेकर कही ये बात
Rajdhani Samvad 2025: इस कार्यक्रम में पहला पैनल यूथ पावर-कितना असरदार के रूप में हुआ। इस पैनल में धरसींवा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा और आरंग क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। इस दौरान IBC24 के एंकर अविनाश कर ने विधायक अनुज शर्मा से पूछा कि, प्रदेश सरकार को एक साल पूरे हो चुके है, तो आपने जो वादे लोगों से किए थे क्या वो पूरे हुए हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, जिन मुद्दों और वादों को लकेर हमने चुनाव में जनता से बहुमत हासिल किया है हमने उन्हें पूरा करने की कोशिश की है। हमने जनता से कहा था कि चुनाव में जीत मिलने के बाद हमारे मुख्यमंत्री गृह प्रवेश बाद में करेंगे और पहले आवास से वंचित लोगों को आवास उपलब्ध कराएंगे और हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐसा ही किया। शपथ ग्रहण के दूर दिन उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई और आवास की स्वीकृति के आदेश पर हस्ताक्षर किए। हमने सबसे कम समय में ज्यादा से ज्यादा वादों को निभाया है।
गुरु खुशवंत साहेब ने दिया सवाल का जवाब
Rajdhani Samvad 2025: वहीं IBC24 के एंकर अविनाश कर ने विधायक गुरु खुशवंत से सवाल किया कि, क्या आप उस विश्वास के साथ लोगों से कह सकते है कि, जिन वादों के साथ आपने चुनाव लड़ा था वो वादे आप पूरे कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए विधायक गुरु खुशवंत ने कहा कि, पिछले पांच साल में युवाओं के भविष्य के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ हुआ था। PSC के पेपर में सबसे बड़ा घोटाला हुआ था। युवा सरकार से उपेक्षित महसूस कर रहे थे। हमने युवाओं से वादा किया था कि, PSC घोटाले की जांच करवाएंगे और आरोपियों को सजा दिलवाएंगे और अब आप देख सकते है सुशासन की सरकार में आरोपियों को सजा दिलाई जा रही है। विष्णुदेव सरकार के प्रति युवाओं का भरोसा बढ़ा है।
https://www.youtube.com/live/2zynUMryFd8?si=s2c4hWkZTa4rOw4R
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 'The biggest scam happened during the Congress government, we got the accused punished', MLA Guru Khushwant Saheb accused the previous government of neglecting the youth
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am