CM Pushkar Singh Dhami News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया PM नरेंद्र मोदी का आभार.. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले को बताया ऐतिहासिक

"उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

CM Pushkar Singh Dhami News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया PM नरेंद्र मोदी का आभार.. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले को बताया ऐतिहासिक

CM Pushkar Singh Dhami News / Social media

Modified Date: March 27, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: March 27, 2026 4:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से राज्य के विकास और परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
  • टिहरी झील में सीप्लेन सेवा, सड़क-रेल कनेक्टिविटी और चारधाम यात्रा के लिए केंद्र का समर्थन।
  • होमस्टे योजना, सौर स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाओं से रोजगार बढ़ाने की दिशा में कदम।

नई दिल्ली: CM Pushkar Singh Dhami News उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस समर्थन से उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है और नए लक्ष्य हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य आने का निमंत्रण भी दिया और उन्हें मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, राजमा और शहद भेंट किया।

बिजली परियोजनाओं की मंजूरी पर भी जताया आभार

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये की मदद, नदी जोड़ो परियोजना के अध्ययन, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में चौरासी कुटिया के विकास, पिथौरागढ़ की नैनी-सैनी हवाई पट्टी और चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं पर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही ऋषिकेश, चंपावत और देहरादून से जुड़ी सड़क और बिजली परियोजनाओं की मंजूरी पर भी आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए काम किया जा रहा है। चोपता समेत कई स्थान विकसित किए जा रहे हैं, जबकि देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण पहले से लोकप्रिय हैं। कुछ क्षेत्रों को स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन बनाया जा रहा है और विंटर यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। आदि कैलाश आने वाले यात्रियों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

टिहरी झील में सीप्लेन सेवा का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। “वोकल फॉर लोकल” के तहत “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड को आगे बढ़ाया जा रहा है।  Haridwar Kumbh 2027 Fund शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक आरआरटीएस, रक्षा उद्योग, हवाई पट्टियों के विस्तार और टिहरी झील में सीप्लेन सेवा जैसे प्रस्ताव भी रखे गए। उन्होंने रेल और सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई योजनाएं बताईं और प्रधानमंत्री को राज्य में परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमस्टे योजना, सौर स्वरोजगार योजना और उद्यमिता योजनाओं से लोगों को रोजगार मिल रहा है। साथ ही नए कानूनों और सुधारों के जरिए राज्य में व्यापार और विकास को आसान बनाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.