CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty: सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला
CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty: सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला
CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty: सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला / Image: IBC24 Customized
- सीएम साय ने पीएम मोदी के फैसले का किया स्वागत
- छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से जताया आभार
- 140 करोड़ देशवासियों को मिलेगी राहत
रायपुर: CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र ₹3 प्रति लीटर करने के निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है।
सीएम साय ने जताया पीएम मोदी का अभार
CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक बड़ी संवेदनशील पहल है, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी।
140 करोड़ नागरिकों को राहत
मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।
एक्साइज ड्यूटी में कटौती
बता दें कि मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कमी कर दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 3 प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की है। हालांकि इसका सीधा फायदा पेट्रोलियम कंपनियों को मिलेगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सरकार के इस फैसले के बाद खुदरा बाजार में भी ईंधन की कीमतों में भी कमी देखने को मिल सकती है।
डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर देना और पेट्रोल पर भी 10 रुपये की कटौती कर एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपये प्रति लीटर कर देने का केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
इस निर्णय से देश के प्रत्येक…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 27, 2026
ये भी पढ़ें
- Chaitra Navratri 2026 Kalash Visarjan: कलश विसर्जन कब और कैसे करें, जानिए शुभ मुहूर्त और सरल विधि, ताकि पूजा हो सम्पूर्ण और फलदायी!
- Israel Iran War Latest News: ‘हमारी सेना थक चुकी है..’ इजरायली सैन्य प्रमुख के वायरल ऑडियो ने खोली अपने ही देश की पोल? बताया-मामूली सुरक्षा भी…
- Silver Rate Today: औंधे मुंह गिरे सिल्वर के रेट! एक ही दिन में 10,000 रुपये सस्ता, एक तोला चांदी की कीमत बस इतनी… भाव सुनकर खरीदार गदगद

Facebook


