Waqf Amendment Bill Passed In Rajya Sabha: देर रात राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, जानें पक्ष-विपक्ष में पड़े कितने वोट
देर रात राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल…Waqf Amendment Bill Passed In Rajya Sabha: Waqf Amendment Bill was passed in Rajya Sabha

Waqf Amendment Bill Passed In Rajya Sabha | Image Source | IBC24
- राज्यसभा में देर रात वोटिंग के बाद पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक,
- लोकसभा में 12 घंटे से ज्यादा चर्चा के बाद पारित हुआ था वक्फ बिल,
- उच्च सदन में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया था बिल,
दिल्ली: Waqf Amendment Bill Passed In Rajya Sabha: संसद ने वक्फ संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा में 12 घंटे से अधिक की लंबी चर्चा के बाद, देर रात 2:32 बजे इस विधेयक को पारित किया गया। वोटिंग के दौरान 128 सांसदों ने बिल के पक्ष में और 95 ने विरोध में मतदान किया। इससे पहले, लोकसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका था।
Waqf Amendment Bill Passed In Rajya Sabha: सत्ता पक्ष ने इसे राष्ट्रीय हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय बताया, जबकि विपक्ष ने इसे संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ करार दिया। बिल पर चर्चा के दौरान सदन में तीखी बहस भी देखने को मिली। राज्यसभा में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार दोपहर 1 बजे वक्फ संशोधन बिल पेश किया।
Waqf Amendment Bill Passed In Rajya Sabha: मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने संबोधन में 2006 में आई सच्चर कमिटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 2006 में देश में 4.9 लाख वक्फ संपत्तियां थीं, जिनसे सालाना 163 करोड़ रुपये की आय होती थी। आज वक्फ संपत्तियों की संख्या 8.72 लाख हो गई है। अगर इन संपत्तियों का सही ढंग से प्रबंधन किया जाए, तो इससे हजारों करोड़ रुपये की आमदनी हो सकती है। इस आमदनी का लाभ गरीब मुसलमानों और समाज के जरूरतमंद तबकों को मिल सकता है। राज्यसभा में बिल पारित होने के साथ ही अब यह कानून बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह बिल वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Waqf Amendment Bill Passed In Rajya Sabha: Waqf Amendment Bill was passed
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm