BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rajdhani Samvad 2025: बलौदा बाजार अग्निकांड की घटना को लेकर ये क्या बोल गए गुरू खुशवंत साहेब! देखें राजधानी संवाद

Rajdhani Samvad 2025: IBC24 के एंकर अविनाश कर ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब से पूछा कि, बलौदा बाजार में हुई हिंसा को लेकर आप क्या सोचते हैं?

Rajdhani Samvad 2025/ Image Cewdit: IBC24

Rajdhani Samvad 2025/ Image Cewdit: IBC24

karan nepali
Published: 29 Jan 2025 | 5:32 pmModified: 29 Jan 2025 | 5:32 pm

रायपुर: Rajdhani Samvad 2025: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोजाना जनता से जुड़ी खबरों के साथ-साथ ही IBC24 हमेशा उनके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। जनहित के मुद्दों पर संवाद करने IBC24 की तरफ से एक बार फिर रायपुर में राजधानी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में IBC24 सरकार से जुड़े लोगों से सीधा संवाद कार रहा है और नेता रायपुर शहर के विकास का रोडमैप रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rajdhani Samvad 2025: 'कांग्रेस सरकार में हुआ सबसे बड़ा घोटाला, हमने आरोपियों को दिलवाई सजा', विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पिछली सरकार पर युवाओं से उपेक्षा का लगाया आरोप 

राजधानी संवाद कार्यक्रम का आयोजन होटल सयाजी में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और राजधानी रायपुर के सभी विधायक समेत कई अन्य विधायक शामिल हुए हैं और शहर के विकास संबंधी सवालों का जवाब दिया। इस कार्यक्रम का प्रसारण IBC24 न्यूज और IBC24 के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Rajdhani Samvad 2025 LIVE : राजधानी संवाद कार्यक्रम का आगाज, विधायक अनुज शर्मा ने कहा एक साल में पूरा किया हमने हर वादा 

बलौदा बाजार अग्निकांड पर गुरु खुशवंत का जवाब

Rajdhani Samvad 2025: इस कार्यक्रम में पहला पैनल यूथ पावर-कितना असरदार के रूप में हुआ। इस पैनल में धरसींवा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा और आरंग क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। इस दौरान IBC24 के एंकर अविनाश कर ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब से पूछा कि, बलौदा बाजार में हुई हिंसा को लेकर आप क्या सोचते हैं?

इस सवाल का जवाब देते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, हमारी सुशासन की सरकार लगातर कानून व्यवस्था पर काम कर रही है। आरोपी कोई भी हो छोटा हो या बड़ा उसपर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस के बड़े नेता ने कहा था कि, अगर प्रदेश में और देश भाजपा की सरकार बनी तो देश और प्रदेश में आग लग लग जाएगी। बलौदा बाजार में हुई हिंसा से लेकर प्रदेश में जितनी भी बड़ी घटनाएं हुई है सब में कांग्रेसियों का नाम ही क्यों सामने आता है। शांति का टापू कहे जानें वाले छत्तीसगढ़ को बिगाड़ने का काम कांग्रेस कर रही है। वहीं साय सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। बलौदा बाजार से पहले भी सतनामी समाज के लोगों ने कई बार बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया है, लेकिन हमेशा ही शांति के साथ प्रदर्शन हुआ है। बलौदा बाजार में जबरदस्ती आंदोलन किया गया और उसमे बिना आमंत्रण के कांग्रेस के नेता और असमाजिक तत्व घुसे और फिर हिंसा हुई। दुर्ग भिलाई से कांग्रेस विधायक बलौदा बाजार क्या करने गए थे। इन सब से ये समझ आया कि, ये केव छत्तीसगढ़ और सतनामी समाज को बदनाम करने का प्रयास है।

https://www.youtube.com/live/2zynUMryFd8?si=xocEs3f_5AkrGGrP

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: What did Guru Khushwant Sahib say about the Baloda Bazaar fire incident? Watch Rajdhani Samvad

शहर की खबरें
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am