Rajdhani Samvad 2025: राजेश मूणत को गुस्सा क्यों आता है? भाजपा नेता ने कहा कभी कम नहीं हुए मेरे तेवर.. देखें वीडियो
Rajdhani Samvad 2025:IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत से पूछा कि, राजेश मूणत को गुस्सा क्यों आता है?

Rajdhani Samvad 2025/ Image Credit : IBC24
रायपुर: Rajdhani Samvad 2025: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोजाना जनता से जुड़ी खबरों के साथ-साथ ही IBC24 हमेशा उनके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। जनहित के मुद्दों पर संवाद करने IBC24 की तरफ से एक बार फिर रायपुर में राजधानी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में IBC24 सरकार से जुड़े लोगों से सीधा संवाद कार रहा है और नेता रायपुर शहर के विकास का रोडमैप रख रहे हैं।
Rajdhani Samvad 2025: राजधानी संवाद कार्यक्रम का आयोजन होटल सयाजी में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और राजधानी रायपुर के सभी विधायक समेत कई अन्य विधायक शामिल हुए हैं और शहर के विकास संबंधी सवालों का जवाब दिया। इस कार्यक्रम का प्रसारण IBC24 न्यूज और IBC24 के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।
अपने तेवर को लेकर क्या कहा राजेश मूणत ने
Rajdhani Samvad 2025: इस कार्यक्रम दुसरा पैनल रायपुर के रोड मैप के रूप में हुआ। इस पैनल में रायपुर के चारों विधायक, राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू शामिल हुए। इस पैनल में IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे ने राजधानी रायपुर किए गए कामों और राजधानी के विकास के बारे में चर्चा की। इस दौरान IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत से पूछा कि, राजेश मूणत को गुस्सा क्यों आता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, ये अपनी-अपनी सोच का फर्क है। जब 1990 में रायपुर युवा मोर्चा का अध्यक्ष था तब भी मेरे तेवर ऐसे ही थे। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद प्रदेश अध्यक्ष बना तब भी मेरे तेवर वही थे। जब मैं मंत्री बना तब भी मेरे काम करने की पद्धति एक ही थी। राजेश मूणत ने कहा कि, मैं कभी नैगेटिव सोच के साथ नहीं चलता। मैं विजन के साथ में काम करने का आदि हूं। सत्ता हो या फिर चाहे संगठन, जो गलत है वो गलत है और जो सही है वो सही है।
https://www.youtube.com/live/CfUjmktfyNY?si=q8P1t4Of-p_oxOhy
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Why does Rajesh Munat get angry? BJP leader said my temper never softened.. watch video
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am