Indore Crime News: सरकारी पद पर तैनात पति ने पार की दरिंदगी की हद! पत्नी ने सुनाई घर की चार दीवारी के अंदर की खौफनाक कहानी, जानकर उड़ जाएंगे होश
इंदौर में एक विवाहित महिला द्वारा अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Indore Crime News
- शादी के बाद शुरू हुई दहेज प्रताड़ना।
- दिल्ली और खरगोन में भी हिंसा जारी।
- फोन तोड़ा और तलाक की धमकियाँ दी।
Indore Crime News: इंदौर: इंदौर से एक दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक विवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर लंबे समय से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति राहुल चौहान सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के बाद बढ़ने लगी प्रताड़ना
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 दिसंबर 2018 को राहुल चौहान से हुई थी। विवाह के कुछ ही समय बाद दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। पति राहुल और उसकी सास द्वारा लगातार “दहेज कम लाने” के ताने दिए जाते थे। धीरे-धीरे तनाव बढ़ता गया और ये मानसिक प्रताड़ना शारीरिक हिंसा में भी बदलने लगी।
दिल्ली और खरगोन में भी जारी रहा उत्पीड़न
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद राहुल उसे दिल्ली ले गया, जहां भी उसने मारपीट की और कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद जब राहुल की पदस्थापना खरगोन में हुई तब भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी रहा। महिला ने बताया कि कई बार राहुल ने उसे पीटा और तलाक देने की धमकी तक दी। एक घटना का उल्लेख करते हुए उसने कहा कि जब वह अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी, तभी राहुल ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और बेरहमी से पिटाई की।

गर्भवती होने के बावजूद प्रताड़ना
सबसे दर्दनाक आरोप ये है कि वर्ष 2020 में जब पीड़िता गर्भवती थी तब भी राहुल ने उसकी पिटाई की। उसकी पिटाई के कारण गर्भपात हो गया। इस घटना के बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और प्रताड़ना जारी रही।
मायके पहुंचकर की शिकायतें
लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वर्ष 2022 में पीड़िता मायके आ गई। उसने समय-समय पर शिकायतें भी कीं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने राहुल चौहान जो पूर्व में मंदसौर में एसडीएम पद पर रह चुके हैं के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ambikapur News: BMO डॉ. योगेंद्र पैकरा अचानक हटाए गए, स्वास्थ्य केंद्र में क्या-क्या हुआ, पता चला तो बड़े अधिकारी तक हुए शर्मिंदा, पढ़ें पूरी खबर…
- School Timing Changed: बढ़ती ठंड के चलते इस जिले के स्कूलों का समय बदला, ICSE और CBSE बोर्ड, सभी स्कूलों को करना होगा पालन, जानिए नया शेड्यूल…
- DGP-IGP Conference Raipur: “अगले डीजीपी-आईजीपी सम्मलेन से पहले ही ख़त्म हो जाएगा देश से नक्सलवाद”.. अमित शाह ने रायपुर में किया बड़ा दावा..
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला इंदौर का है। आरोपी पति राहुल चौहान हैं, जो पूर्व में मंदसौर में SDM रह चुके हैं, और ससुराल पक्ष पर भी प्रताड़ना के आरोप हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: A husband holding a government position has crossed all limits of cruelty! The wife recounts a horrifying tale from within their four walls, leaving you horrified.
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm