CM Mohan Yadav Announcement: हनुमान जयंती पर इंदौर पहुंचे सीएम मोहन यादव, गौमाता संरक्षण और दूध उत्पादन को लेकर की बड़ी घोषणाएं
हनुमान जयंती पर इंदौर पहुंचे सीएम मोहन यादव…CM Mohan Yadav Announcement: CM Mohan Yadav reached Indore on Hanuman Jayanti, made big

CM Mohan Yadav Announcement | Image Source | IBC24
- हनुमान जयंती पर इंदौर पहुंचे सीएम मोहन यादव,
- गौमाता संरक्षण और दूध उत्पादन को लेकर की बड़ी घोषणाएं,
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा,
इंदौर: CM Mohan Yadav Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अपने एक दिवसीय इंदौर प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले श्री पितेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आरती कर प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भव्य हनुमान प्रतिमा के दर्शन किए और मंदिर परिसर में मौजूद संतों से आशीर्वाद भी लिया।
गौमाता संरक्षण को लेकर बड़ी पहल
CM Mohan Yadav Announcement: मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर गौसेवा को समर्पित एक नए अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि महू स्थित आशापुरा में 10 हजार गौमाताओं के लिए एक विशाल गौशाला की स्थापना हेतु भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में गौमाताओं की सुरक्षा के लिए बड़े स्तर पर गौशालाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में दूध उत्पादन की हिस्सेदारी 9% से बढ़ाकर 20% तक लाई जाए। इससे जहां एक ओर किसानों और आमजन की आय में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन दुग्ध उत्पादक राज्य बनाने का सपना भी साकार होगा।
इंदौर: आशापुरा गांव में गौशाला का लोकार्पण, सीएम डॉ मोहन यादव || LIVE @DrMohanYadav51 | @BJP4MP | #MadhyaPradesh | @CMMadhyaPradesh
https://t.co/1hsyuwpIOp— IBC24 News (@IBC24News) April 12, 2025
बाबा साहब के नाम पर नई योजना
CM Mohan Yadav Announcement: सीएम यादव ने यह भी ऐलान किया कि बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गौसेवा और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "बाबा साहब गौसंवर्धन योजना" की शुरुआत की जाएगी। यह योजना न केवल गौमाताओं की सुरक्षा, बल्कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम होगा।
श्री दादू महाराज का आशीर्वाद
CM Mohan Yadav Announcement: पितेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री श्री दादू जी महाराज के दर्शन के लिए भी पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे महू में आयोजित गौशाला भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
Read More : Bird Flu in Shahdol: हो जाइए अलर्ट! एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, कौओं की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारी
CM Mohan Yadav Announcement: मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है और अमित शाह के दौरे से कई विकास योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री इंदौर दौरा के तहत डॉ. मोहन यादव ने श्री पितेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे श्री दादू महाराज के दर्शन के लिए भी पहुंचे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav Announcement: CM Mohan Yadav reached Indore on Hanuman Jayanti
इंदौर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm