Indore Love Jihad Case: हिन्दू लड़कियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए दो मुस्लिम युवक, कांग्रेस पार्षद पर युवतियों से निकाह के लिए 3 लाख देने का आरोप, FIR दर्ज
हिन्दू लड़कियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए दो मुस्लिम युवक…Indore Love Jihad Case: Two Muslim youths caught in suspicious condition

Indore Love Jihad Case | Image Source | IBC24
- दो मुस्लिम युवकों को कथित लव जिहाद के आरोप,
- पकड़े गए युवकों की पहचान साहिल और अल्ताफ के रूप में हुई,
- दोनों युवक हिन्दू लड़कियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पाए गए,
इंदौर: Indore Love Jihad Case: शहर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों को कथित लव जिहाद के आरोप में हिन्दू संगठन के सदस्यों ने पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान साहिल और अल्ताफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हिन्दू लड़कियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पाए गए थे। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने उनका वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा।
Indore Love Jihad Case: वायरल वीडियो में आरोपी युवक यह स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने हिन्दू लड़कियों से शादी करने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। युवकों का यह भी आरोप है कि कादरी हिन्दू युवतियों से अनैतिक कार्य करवाता है। पुलिस ने युवतियों की शिकायत और हिन्दू संगठन द्वारा सौंपे गए वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Indore Love Jihad Case: क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोडिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवतियों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। यह पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लव जिहाद एक विवादास्पद शब्द है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब यह आरोप लगाया जाता है कि मुस्लिम युवक हिन्दू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Love Jihad Case: Two Muslim youths caught in suspicious condition
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm