Special trains for chhath puja : छठ पूजा के लिए रेलवे की पहल, इन रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
pecial trains for chhath puja: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त दबाव देखते हुए रतलाम मंडल ने तैयारी की है। टर्मिनस – गोरखपुर, गोरखपुर – वलसाड, उधना – जयनगर और जयनगर – …

Railway Ticket Rules Change/ Image Credit: IBC24 File
इंदौर: Special trains for chhath puja : छठ पूजा के उपलक्ष्य में रेलवे विभाग ने पहल करते हुए अनारक्षित ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त दबाव देखते हुए रतलाम मंडल ने तैयारी की है। टर्मिनस - गोरखपुर, गोरखपुर - वलसाड, उधना - जयनगर और जयनगर - उज्जैन के बीच ट्रेन चलेगी। ये अतिरिक्त ट्रेनें 3 नवंबर से 7 नवंबर तक चलेंगी।
MP News: बता दें कि दीपावली और छठ पर्व के कारण बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। स्टेशनों पर आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ है। वहीं बिहार-उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहे हैं।
इस रूट पर जाने वाली बसेंं भी फुल चल रही है और टिकटों के दाम बढ़े हुए हैं। त्यौहार के मद्देनजर रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेनें भी चलाई है, लेकिन वे भी भरपाई नहीं कर पा रही हैं।
दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले जो लोग इंदौर में दीपावाली मनाने आए थे, वे फिर लौट रहे हैं। इस वजह से ट्रेन और बसों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। इसके अलावा इंदौर में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग रहते हैं। वे छठ पूजा के लिए अपने पैतृक घरों में पर्व मनाने जा रहे हैं। इस वजह से ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं।
रेल विभाग ने उज्जैन से उधना-कटिहार-उज्जैन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। जो एक नंवबर से शुरू हो चुकी है। यह गाड़ी उधना से रतलाम, नागदा होते हुए उज्जैन आएगी। इसके अलावा 2 नवंबर से शुरू हुई उधना, जय नगर स्पेशल ट्रेन भी उज्जैन से जोड़ा गया है।
इंदौर से पटना के लिए जाने वाली ट्रेन में हमेशा भीड़ रहती है। इसे देखते हुए रेल विभाग ने छह माह पहले पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई थी। उस ट्रेन में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। इस रूट पर चलने वाली बसें की सीटें भी दो से तीन दिन पहले ही बुक हो रही है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Special trains for Chhath Puja: Railway's initiative for Chhath Puja, special trains will run on these routes
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm