BJP Leader Audio Viral: जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी.. दो भाजपा नेताओं ने मुस्लिम समाज और रावण से की तुलना! मचा बवाल
BJP Leader Audio Viral: जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी.. दो भाजपा नेताओं ने मुस्लिम समाज और रावण से की तुलना! मचा बवाल

BJP Leader Audio Viral/ Image source: IBC24
- भाजपा नेत्री और बीजेपी नेता ने जैन समाज पर की अभद्र टिप्पणी
- मुस्लिम समाज और रावण से की गई जैन समाज की तुलना
- जैन समाज ने गिरफ्तारियां ना होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
BJP Leader Audio Viral: जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक वायरल ऑडियो को लेकर बवाल मच गया है। इस ऑडियो में कथित तौर पर भाजपा की एक नेत्री और भाजपा के ही एक नेता आपस में बात कर रहे हैं, जिसमें जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई है। ऑडियो में जैन समाज की तुलना मुस्लिम समाज और रावण से तक कर दी गई है। हालांकि, IBC24 इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि ये ऑडियो भाजपा की मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला और भाजपा के ही एक नेता शैलेन्द्र सिंह राजपूत के बीच हुई बातचीत का है।
Read More: National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस मामले में ED ने दाखिल की चार्जशीट, सोनिया-राहुल, सैम पित्रोदा समेत इन दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल
जैन समाज का फुटा आक्रोश
इधर, मंगलवार की देर रात जैसे ही ये ऑडियो वायरल हुआ वैसे ही जैन समाज का आक्रोश फुट पड़ा। जैन पंचायत सभा के बैनरतले सैकड़ों जैन धर्मावलम्बी देर रात ही सड़कों पर उतर गए। जैन समाज के लोगों ने मामले पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस थाने का घेराव कर दिया। जैन समाज के लोगों ने यहां थाने के बाहर से लेकर भीतर तक धरना दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
Read More: Ladli Behna Yojana 23th Installment: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी.. आज खाते में आएंगे 1250 रुपए, इन योजनाओं की भी राशि जारी करेंगे सीएम
तत्काल गिरफ्तारी की मांग
जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश जैन ने इसे भाजपा नेताओं की बातचीत का ऑडियो बताया और मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इधर, हंगामा बढ़ने पर पुलिस के आला अधिकारी भी कोतवाली थाने पहुंच गए। जैन समाज के आक्रोश और उनकी मांग को देखते हुए कोतवाली थाने में इस मामले पर एक FIR दर्ज कर ली गई है। कोतवाली पहुंचे एडीशनल एसपी आनन्द कलादगी ने जैन समाज से शांति बनाए रखने की अपील की और उन्हें मामले में वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। ऐसे में देर रात थाने का ये घेराव खत्म तो हो गया, लेकिन जैन पंचायत सभा ने जल्द गिरफ्तारियां ना होने पर फिर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी है।
https://youtu.be/P3CV4sQVgLY
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एक कथित वायरल ऑडियो में भाजपा नेत्री जागृति शुक्ला और भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह राजपूत के बीच हुई बातचीत में जैन समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी की गई है, जिससे समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है।
Web Title: BJP Leader Audio Viral
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am