जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका! महापौर सफीरा साहू, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष समेत कई पार्षद BJP में शामिल
Jagdalpur Mayor Safira Sahu join BJP: नामांकन से पहले भाजपा ने एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू कई पार्षदों के साथ भाजपा …

Jagdalpur Mayor Safira Sahu join BJP
Jagdalpur Mayor Safira Sahu join BJP जगदलपुर। पहले चरण के चुनाव के आखिरी दिन आज बस्तर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का नामांकन दाखिल किया गया है। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में खुद सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। नामांकन से पहले भाजपा ने एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू कई पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गईैं हैं।
भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन सभा में सीएम विष्णु देव साय ने भाजपा ज्वाइन करने वाले कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया है। जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कमल झज्ज ने भी भाजपा प्रवेश कर लिया है। इनके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी यशोदा राव भाजपा में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भरत कश्यप हजार समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।
Jagdalpur Mayor Safira Sahu join BJP इस दौरान सीएम ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताना है और कांग्रेस की जमानत जप्त करवाना है। सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने आते ही अपने वादे पूरे किए। वहीं कांग्रेस ने जनता को लूटा है। बस्तर के आदिवासियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। बस्तर में आदिवासियों के विकास के लिए हर सहयोग करने को तैयार हैं। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विकास के लिए हर सहयोग करने को तैयार है।
read more: Onion Price: प्याज की कीमतों में आएगी गिरावट! बफर स्टॉक के लिए सरकार खरीदेगी 5 लाख टन प्याज
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में शामिल हुए। भाजपा की जनसभा में 1000 से अधिक लोगों के भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व कर्मचारी सहित सामजिक संगठन के नेता भी मुख्यमंत्री के सामने भाजपा में शामिल हुए।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Big blow to Congress in Jagdalpur! Mayor Safira Sahu, former president of Mahila Congress and many councilors join BJP
जगदलपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm