BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Janjgir Criminal Parade: बारात में की थी जिन्होनें हत्या.. अब पुलिस ने निकाली उन हत्यारों की बारात.. बोले, ‘अपराध पाप है, कानून हमारा बाप है’

मामले में पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी के अलावा लेढू उर्फ श्रवण यादव, दिगम्बर बरेठ, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल और …

Janjgir-Champa Criminal Parade Video

Janjgir-Champa Criminal Parade Video

satya prakash
Published: 20 Feb 2025 | 5:38 pmModified: 20 Feb 2025 | 5:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. चाकू मारकर हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार
  2. हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, आरोपियों का निकाला जुलूस, कराई उठक-बैठक
  3. विवाद के बाद हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

Janjgir-Champa Criminal Parade Video: जांजगीर-चांपा: पुलिस ने चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का जुलूस निकाला, जहां वे "बदमाश, अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है" कहते नजर आए। इसके अलावा, थाना परिसर में उनसे उठक-बैठक भी कराई गई।

Read More: Bhilai Suicide : नाबालिग सुसाइड मामले में स्मृति नगर चौकी का परिजनों ने किया घेराव | आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज करने की मांग

विवाद के बाद चाकू से हमला

यह घटना 16 फरवरी की है, जब गोविंदा गांव के रहने वाले रामधन पटेल और साहिल पटेल एक बारात में शामिल होने चांपा आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी से हुई, जिसके साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मनोज ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर रामधन पटेल व साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया।

Janjgir-Champa Criminal Parade Video: घटना के बाद दोनों घायलों को पहले जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रामधन पटेल की मौत हो गई, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया।
Read Also: MP Borad Exam: 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, समय को लेकर जारी हुआ ये नया निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

Janjgir-Champa Crime News in Hindi

मामले में पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी के अलावा लेढू उर्फ श्रवण यादव, दिगम्बर बरेठ, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल और चंद्र प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया गया है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय लोगों ने चांपा थाना का घेराव किया था। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना 16 फरवरी को चांपा में हुई, जब गोविंदा गांव के रहने वाले रामधन पटेल और साहिल पटेल एक बारात में शामिल होने आए थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Janjgir-Champa Criminal Parade Video, A young man was brutally murdered by stabbing him in the wedding procession

शहर की खबरें

जांजगीर चांपा

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm