BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Janjgir Girlfriend Murder News: जांजगीर में युवती की अर्धनग्न लाश पर बड़ा खुलासा, प्रेमी ने इस तरह की थी हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Janjgir Girlfriend Murder: 27 जनवरी की सुबह पिपरा गांव में 21 वर्षीय युवती पूनम महंत की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ। …

Janjgir Girlfriend Murder, image source: ibc24

Janjgir Girlfriend Murder, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 28 Jan 2026 | 7:11 pmModified: 28 Jan 2026 | 7:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. मृतका के प्रेमी ने ही दिया था हत्याकांड को अंजाम
  2. परिजनों ने जताई दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका
  3. कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

Janjgir news: जांजगीर-चाम्पा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में युवती की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। चक्काजाम के बाद मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही, विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।

दरअसल, 27 जनवरी की सुबह पिपरा गांव में 21 वर्षीय युवती पूनम महंत की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रवीण चन्द्रा और उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

मृतका के प्रेमी ने ही दिया था हत्याकांड को अंजाम

बता दें कि जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरा में हुई 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का आज बुधवार को नवागढ़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका के प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। आरोप‍ी ने युवती की कीचड़ में मुंह दबाकर हत्या की और वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब ग्राम पीपरा के बीच खेत में एक युवती का अर्धनग्न शव कीचड़ में लथपथ अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर नवागढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और साक्ष्य एकत्र किए गए।

परिजनों ने जताई दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका

मृतका की पहचान पूजा महंत पिता विशंभर दास उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पीपरा थाना नवागढ़ के रूप में हुई। शव की हालत को देखते हुए परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई थी। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान यह सामने आया कि, पूजा महंत घटना वाले दिन सुबह करीब 4 बजे घर से निकलते हुए देखी गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ मृतका के मोबाइल कॉल डिटेल और उसके संपर्कों की जांच की। इसी दौरान मृतका के प्रेम संबंधों की जानकारी सामने आई, जिसके बाद संदेह उसके प्रेमी पर गहरा गया।

कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने संदेही की तलाश शुरू की, जो घटना के बाद से फरार था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोप‍ित को कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोप‍ित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोप‍ित ने पुलिस को बताया कि, किसी बात को लेकर पूजा से उसका विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर पूजा को खेत में ले जाकर कीचड़ में मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोप‍ित ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को वहीं छोड़ दिया और फरार हो गया।

इन्हें भी पढ़े:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Janjgir Girlfriend Murder update :

शहर की खबरें

जांजगीर चांपा

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm