Jashpur News : चेतावनी के बाद भी नहीं माना शख्स, खेत जाते वक्त हो गया हाथियों से आमना-सामना, गंवानी पड़ी जान
कुनकुरी वन परिक्षेत्र के गड़ाकाटा गांव में 60 वर्षीय व्यक्ति की हाथी के हमले में मौत हो गई

Jashpur News
- जशपुर के कुनकुरी इलाके में 60 वर्षीय जोनस बड़ा की हाथी के हमले में मौत।
- मृतक चेतावनी के बावजूद आधी रात खेत गया था, जहां हाथियों का झुंड मौजूद था
- वन विभाग ने तत्काल ₹25,000 की आर्थिक सहायता मृतक के परिवार को दी।
जशपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानव-हाथी द्वंद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के कुनकुरी में हाथी के कुचलने की वजह से 60 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jashpur News जानकरी के अनुसार पूरा मामला कुनकुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गड़ाकाटा गांव का है। यहां का रहने वाला 60 वर्षीय जोनस बड़ा वन विभाग की चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए आधी रात अपने खेत चला गया। इसी दौरान उनका आमना-सामना हाथियों से हो गया। हाथी ने बुरी तरीके से उसे रौंद डाला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पहुंची। पंचनामा दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। इस पूरी घटना के बाद वन विभाग द्वारा मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि ₹25,000/- प्रदान की।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गड़ाकाटा गांव की है।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Elderly Man Trampled to Death by Elephant in Jashpur, Chhattisgarh
जशपुर
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm