Kanker News: गांव में अवैध प्रार्थना सभा, कब्रिस्तान, चर्च को उखाड़ फेंके…सिर्फ हमारे भगवान रहेंगे, सांसद भोजराज नाग का बड़ा बयान
Kanker News: कांकेर से बीजेपी सांसद अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर सांसद ने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं।

kanker News
- कांकेर में "ठाकुर जोहरानी" कार्यक्रम का आयोजन
- धर्मांतरण पर BJP सांसद भोजराज नाग का बड़ा बयान
- कहा, "गांव में अवैध प्रार्थना सभा, कब्रिस्तान,चर्च को उखाड़ फेंके"
Kanker News:कांकेर: कांकेर से बीजेपी सांसद अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर सांसद ने एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा कहा है जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आयोजित पारंपरिक "ठाकुर जोहरानी" कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया है।
सांसद भोजराज ने क्या कहा ?
सांसद ने साफ शब्दों में कहा, "गांव में अवैध प्रार्थना सभा, कब्रिस्तान,चर्च को उखाड़ फेंके, गांवों में हमारे देवी और देवता रहेंगे" सांसद ने ये भी कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। बता दें कि सांसद ने ये बयान कांकेर जिले में आयोजित पारंपरिक "ठाकुर जोहरानी" कार्यक्रम के दौरान दिया। सांसद द्वारा दिया गया ये बयान अब सुर्खियों में है।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
Kanker News: गौर करने वाली बात है कि सांसद ने विवादित बयान पहली बार नहीं दिया है, सांसद पहले भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं। इससे पहले भी भोजराज नाग का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में सांसद एक ठेकेदार को आम लोगों के सामने गालियां दे रहे थे। यही नहीं सांसद ने अपने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर और कलेक्टर पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने कई बार अधिकारियों का भूत उतारा हूं, जनप्रतिनिधि भी हूं, बैगा भी हूं। अधिकारियों का भूत उतार दूंगा।
कौन हैं भोजराज नाग
भोजराज नाग कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। वह पहली बार सांसद बने हैं। भोजराज नाग अपने विवादित बयान और कामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भोजराज नाग को नक्सलियों से भी जान की धमकी मिल चुकी है। भोजराज नाग ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1992 में हिमोड़ा गांव में सरपंच का चुनाव जीतकर की। 2009 में जिला पंचायत सदस्य भी रहे। भोजराज नाग बचपन से ही आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। साल 2014 में वह पहली बार विधायक बने। उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कांकेर लोकसभा सीट से उतारा। यहां से उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से चुनाव हराया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सांसद भोजराज नाग ने "ठाकुर जोहरानी" कार्यक्रम के दौरान कहा कि गांवों में अवैध प्रार्थना सभाएं, चर्च और कब्रिस्तान को उखाड़ फेंकना चाहिए। गांवों में केवल हमारे देवी-देवता रहेंगे।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Kanker News: Kanker MP Bhojraj Nag said- demolish illegal prayer meetings, cemeteries, churches in the village, only our God will remain
कांकेर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm